फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man attacked fellow Kawadiye with knife In Barabanki of uttar pradesh

बाराबंकी: युवक ने साथी कांवड़ियों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Fri, 05 Mar 2021 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
young man attacked fellow Kawadiye with knife In Barabanki of uttar pradesh
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना इलाके में भयारा मोड़ के आगे शुक्रवार की सुबह रामनगर में लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद में अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें 3 कांवड़िए घायल हुए। घटना से कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर पर कर दिया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने घायलों का हालचाल लिया और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक और घायल हरदोई जिले के निवासी हैं। 
विज्ञापन


रामनगर थाना इलाके में महादेवा क्षेत्र में लोधेश्वर महादेव का मेला चल रहा है। दूर दराज से हजारों कांवड़िए गंगाजल लाकर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव घुसवाहा से भी 20-20 लोगों की दो टोलियां महादेवा जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक टोली में घुसवाहा गांव के विपिन यादव (22) पुत्र ओम प्रकाश, राकेश वर्मा (20) पुत्र रामदास वर्मा, विवेक मिश्र (23) पुत्र रामदास मिश्र व अमित रावत पुत्र राजबहादुर शामिल थे। कांवड़ियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी पैदल रामनगर लोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक व दर्शन करने जा रहे थे। 

टीम में शामिल अमित रावत बार-बार बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बीच में चलने लगता। उसे कई बार टीम के लीडर (गुरु) व अन्य साथियों ने ऐसा करने से रोका था। जब वह मसौली थाना क्षेत्र में भयारा मोड़ से आगे बढ़े ही थे कि फिर से अमित सड़क के बीच चला गया। जिस पर गुरु ने उसे रोका और पकड़ कर सड़क के किनारे किया। जिससे वह नाराज था। 

इसी बीच ग्रुप का एक साथी पीछे छूट जाने पर लोग उसे बुलाने के लिए पीछे चले गए। मौके पर अमित, राकेश, विवेक व विपिन मौजूद थे। लोगों ने अमित को समझाने की कोशिश की तो वह आग बबूला हो गया। उसने अपने पास रहे चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें विपिन यादव, राकेश वर्मा व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

अमित द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल खून से लथपथ हो गए। यह नजारा देखकर दहशत में आए कावड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया। 

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।  हमलावर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक उतरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed