फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man and women died in road accident

बेकाबू रफ्तार से दौड़ रहीं रोडवेज बसों ने ली ली युवक समेत दो की जान

Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man and women died in road accident
राजधानी में सड़क हादसों में गई तीन की जान। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
रोडवेज बसों की बेकाबू रफ्तार से शनिवार को एक युवक और एक महिला की जान चली गई। आलमबाग इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से पैदल जा रहे जॉन चरण (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, इटौंजा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह हरियाणा की रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार प्रीति बाला की मौत हो गई।
विज्ञापन

आलमबाग इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मवैया मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार उन्नाव डिपो की रोडवेज बस ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान जॉन चरण (40) पुत्र पीएन चरण निवासी बरहा रेलवे कॉलोनी, आलमबाग के रूप में हुई। वहीं, पकड़ा गया बस चालक रहीस है। वह उन्नाव के रसूलाबाद का रहने वाला है।
इटौंजा थाने के अतिरिक्त प्रभारी प्रभात शुक्ल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीतापुर की ओर जा रही हरियाणा की रोडवेज बस ने अर्जुनपुर तिराहे के पास स्कूटी से जा रही एक महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रभात शुक्ल ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति बाला (40) पत्नी बंशीधर निवासी माधौपुर, थाना इटौंजा के रूप में हुई है। वह लखनऊ से घर लौट रही थीं, तभी हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग गया। बस को कब्जे में लिया गया है। बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर
काकोरी थाना क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। काकोरी के दोना गांव का प्यारेलाल (27) पावर कॉर्पोरेशन में संविदा कर्मचारी था। बृहस्पतिवार देर रात वह दोस्त सुधीर के साथ बाइक से लखनऊ से गांव लौट रहा था। काकोरी के बड़ा गांव में आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में प्यारेलाल व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुधीर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed