{"_id":"614b8c838ebc3e02dd1e81a4","slug":"young-girl-injured-in-road-accident-lucknow-news-lko59679709","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन के सामने हादसा, शव वाहन की टक्कर से इंस्पेक्टर की बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन के सामने हादसा, शव वाहन की टक्कर से इंस्पेक्टर की बेटी घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती हुई जख्मी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी बुधवार दोपहर स्कूटी से हजरतगंज गई थी। जहां राजभवन के सामने तेज रफ्तार शव वाहन (बस) ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक बस छोड़कर भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक को तलाश रही है।
हजरतगंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सचिवालय की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर शिवबरन पाल एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में रहते हैं।
बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर शिवबरन की बेटी अर्चना पाल बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर स्कूटी से जा रही थी। तभी राजभवन के गेट नंबर एक के पास तेज रफ्तार शव वाहन (बस) ने अर्चना की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग गया। घायल अर्चना को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कमर में गंभीर चोट आने के कारण अर्चना की हालत नाजुक बनी हुई है। हजरतगंज के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मामले में बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके चालक की तलाश की जा रही है।