UP News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए जुटे युवा क्रिकेटर, पढ़ें कब किसके बीच कहां खेले जाएंगे मुकाबले
राजधानी में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए युवा क्रिकेटर जुट गए हैं। आगे पढ़ें और जानें कब किसके बीच कहां मुकाबले खेले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में छह दिसंबर से शुरू होने वाली अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। ट्रॉफी में ग्रुप ए के तहत छह टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अंतर्गत 30 दिसंबर तक इकाना के मुख्य स्टेडियम, बी ग्राउंड और बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट प्रांगण में स्थित डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम को आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया गया है।
प्रतियोगिता में तैयारियों को लेकर हैदराबाद, केरल, मध्य प्रदेश और मुंबई के खिलाड़ियों इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड में अभ्यास किया। इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश और मेघालय के खिलाड़ियों ने भी शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रुप ए में शामिल छह टीमों में शीर्ष दो टीमों को नाकआउट राउंड में प्रवेश दिया जाएगा।
-
दिन मुकाबला आयोजन स्थल
- छह से आठ दिसंबर - हैदराबाद बनाम केरल - इकाना स्टेडियम
- छह से आठ दिसंबर - मध्य प्रदेश बनाम मुंबई - इकाना बी ग्राउंड
- छह से आठ दिसंबर - आन्ध्र प्रदेश बनाम मेघालय - अखिलेश दास स्टेडियम
- 11 से 13 दिसंबर - आन्ध्र प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश - इकाना स्टेडियम
- 11 से 13 दिसंबर - केरल बनाम मुंबई - इकाना बी ग्राउंड
- 11 से 13 दिसंबर - हैदराबाद बनाम मेघालय - अखिलेश दास स्टेडियम
- 17 से 19 दिसंबर - हैदराबाद बनाम मध्य प्रदेश - इकाना स्टेडियम
- 17 से 19 दिसंबर - केरल बनाम मेघालय - इकाना बी ग्राउंड
- 17 से 19 दिसंबर - आन्ध्र प्रदेश बनाम मुंबई - अखिलेश दास स्टेडियम
- 22 से 24 दिसंबर - आन्ध्र प्रदेश बनाम केरल - इकाना स्टेडियम
- 22 से 24 दिसंबर - मध्य प्रदेश बनाम मेघालय - इकाना बी ग्राउंड
- 22 से 24 दिसंबर - हैदराबाद बनाम मुंबई - अखिलेश दास स्टेडियम
- 28 से 30 दिसंबर - मेघालय बनाम मुंबई - इकाना स्टेडियम
- 28 से 30 दिसंबर - आन्ध्र प्रदेश बनाम हैदराबाद - इकाना बी ग्राउंड
- 28 से 30 दिसंबर - केरल बनाम मध्य प्रदेश - अखिलेश दास स्टेडियम
लखनऊ में लंबे समय के बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले आयोजित होना सुखद है। खासतौर पर अखिलेश दास स्टेडियम में आठ साल बाद बोर्ड ट्रॉफी के मुकाबले होना बड़ी सफलता है। स्टेडियम का निरीक्षण करने आई बीसीसीआई की टीम ने संतोष जताया है। उम्मीद है कि यहां रणजी ट्रॉफी मुकाबलों की भी वापसी होगी। - केएम खान (सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ)