फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You will able to apply till 15 july to get flat in light house project

लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने के लिए १५ जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

Sat, 19 Jun 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
You will able to apply till 15 july to get flat in light house project
लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट के लिए 15 जुलाई तक आवेदन का मौका। - फोटो : ??? ?????
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ते दर में अच्छे मकान उपलब्ध कराने के लिए केंद्र की मदद से शुरू की गई लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने के लिए आवेदन की तिथि 15 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

यानी पात्रता पूरी करने वाले अब 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही फ्लैटों से अधिक आवेदन आने पर आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।
यह जानकारी अपर प्रमुख सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने शुक्रवार को राजधानी में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट, पीएम आवास (शहरी) व पीएम स्वनिधि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी।
विज्ञापन

यह बैठक स्थानीय नगर निकाय निदेशालय के सभागार में आयोजित थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिसंबर तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही माहवार प्रगति रिपोर्ट बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने के लिए आवेदन करते समय आवेदक को 45 हजार रुपये जमा करना होगा।
शेष राशि तीन किस्तों में देना होगा, लेकिन आवंटन के समय पहली किस्त 1.19 लाख रुपये भी देनी होगी। इसके बाद इतनी ही राशि की दूसरी किस्त सितंबर में और तीसरी किस्त दिसंबर में देनी होगी।
पीएम आवास (शहरी) की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों में निर्माणाधीन मकानों का काम अधिकतम 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया है।
इस समय सभी जिलों में 12.25 लाख मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें से आठ लाख मकान तैयार हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे 100 दिन के चैलेंज के तहत अधिक से अधिक आवासों का निर्माण करवाया जाय। ताकि प्रदेश का नाम 100 डेज चैलेंज में शीर्ष पर आ सके।
ये 100 डेज चैलेंज 21 जून से शुरू हो रहा है जो 30 सितंबर को खत्म होगा। उन्होंने जिन जिलों में मकानों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है उन जिलों को 30 जून तक जीओ टैगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत लगभग 982000 शहरी पथ विक्रेताओं का डाटा तैयार हो चुका है।

अभी तक 957000 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 637000 वेंडरों के ऋण मंजूर हो चुके हैं और इनमें से 574000 वेंडरों को ऋण वितरित किए जा चुके हैं।
उन्होंने ये भी बताया कि 128000 लाभार्थियों के पंजीकरण फार्म में त्रुटियां हैं। जिसका जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed