{"_id":"6ac94c03921f067ac3064f5c","slug":"you-can-now-get-your-metro-go-smart-card-exchanged-for-an-ncmc-card-until-the-16th-lucknow-news-c-13-lko1070-1958503-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब 16 तक एनसीएमसी में बदलवा सकेंगे मेट्रो का गो स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब 16 तक एनसीएमसी में बदलवा सकेंगे मेट्रो का गो स्मार्ट कार्ड
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) में बदलने की समयसीमा बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी है। पहले यह सुविधा नौ अक्तूबर तक ही उपलब्ध थी।
मेट्रो के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, अब तक 57 हजार से अधिक यात्री अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी कार्ड में बदलवा चुके हैं। कार्ड बदलने के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। एनसीएमसी एक अंतरपरिचालनीय परिवहन कार्ड है, जिसका इस्तेमाल देश की अन्य मेट्रो सेवाओं, बसों, पार्किंग और खुदरा सेवाओं में भी किया जा सकता है। लखनऊ मेट्रो में इस कार्ड से प्रत्येक यात्रा पर 10 फीसदी की छूट भी मिलती है।
मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यह पहल यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गो स्मार्ट कार्ड धारकों से समयसीमा के भीतर कार्ड बदलवाने और इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
कार्ड बदलने की प्रक्रिया
कार्ड बदलवाने के लिए यात्रियों को पहले अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड में मौजूद पूरी शेष राशि खर्च करनी होगी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने कार्ड का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद मिलने वाली वापसी रसीद और पुराने गो स्मार्ट कार्ड को स्टेशन स्थित एयरटेल पेमेंट्स बैंक कियोस्क पर जमा करना होगा। मोबाइल ओटीपी सत्यापन पूरा होने पर यात्रियों को नया एनसीएमसी कार्ड निशुल्क जारी कर दिया जाएगा।