फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You can apply online for the Haj at the Facilitation Center for free

फैसिलिटेशन सेंटर पर हज के लिए निशुल्क कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 10 Nov 2020 06:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Nov 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
You can apply online for the Haj at the Facilitation Center for free
हज यात्रा
अल्लाह के दरबार मे हाजिरी लगाने की तमन्ना रखने वाले आजमीन फैसिलिटेशन सेंटर पर हज के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य हज कमेटी प्रदेश के 29 जिलों में 111 फैसिलिटेशन सेंटर खोलने जा रही है। हज कमेटी कार्यालय सहित कई जिलों में सेंटरों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हज आवेदन की प्रक्रिया पूरी तौर पर ऑनलाइन होने के बाद बीते साल हज आवेदन में काफी कमी आई थी। प्रदेश के हज कोटे की सीटों के बराबर आवेदन होने के चलते हज यात्रियों के चयन के लिये लाटरी भी नही डाली गई थी। सभी आवेदकों को सीधे चयनित किया गया था। आवेदकों की संख्या कम न हो और आवेदन करने में कोई दुश्वारी न हो, इसके लिये हज कमेटी 29 जिलों में 111 फैसिलिटेशन सेंटर खोलने जा रही रही है। इन सेंटरो पर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा रहेगी। हज कमेटी ने सभी जिलों में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को लिस्ट जारी कर सेंटर खुलवाने की जिम्मेदारी दी है। राजधानी में सबसे ज्यादा 16 सेंटर बनाये जा रहे है। जबकि एक सेंटर हज कमेटी कार्यालय पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिये एनराइड मोबाइल है जरूरी
हज के लिए आनलाइन आवेदन के समय मोबाइल फोन और पहचान पत्र लाना जरूरी है। ऑनलाइन फीस जमा करना है तो एटीएम कार्ड की भी जरूरत होगी। राज्य हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि हज आवेदन फार्म केवल हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर आनलाइन व हज कमेटी आफ इण्डिया के मोबाइल एप के जरिये से भरे जा सकेंगे। आनलाइन आवेदन रजिस्टेशन के लिए आवेदक का मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई.डी. आवश्यक है। जिस पर ओ.टी.पी. आयेगा। ओ.टी.पी. एण्टर करने पर रजिस्टेशन पूरा होगा एवं आवेदन सम्भव होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके बाद रजिस्टेशन शुल्क जमा किया जायेगा। तभी प्रिंटआउट निकाला जा सकेगा। सभी प्रपत्र जेपीजी फारमैट में होंगे। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफ का साइज 5 केबी से 20 केबी के और 100 से 148 पिक्सल होगा। प्रपत्रों का साइज 80 केबी से 250 केबी के बीच 570 से 795 पिक्सल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 रुपये जमा काना है रजिस्ट्रेशन शुल्क

हज सचिव ने बताया कि आवेदन फार्म 10 दिसम्बर तक भरे जा सकते हैं। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम तीन एवं न्यूनतम एक व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 7 नवम्बर 2020 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम या 65 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि रजिस्टेशन शुल्क  300 रुपये प्रति आवेदक की दर से वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in  पर आनलाइन ई-पेमेण्ट से या आफलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर हज कमेटी आफ इण्डिया के स्टेट बैंक खाता संख्या 35398104789  haj pilgrim processing fee अथवा  यूनियन बैंक खाता संख्या 318702010406010 haj pilgrim processing fee में जमा कराया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को फोटो, जमा धनराशि की रसीद, पासपोर्ट की प्रथम व अन्तिम पृष्ठ तथा बैंक पासबुक/कैसल्ड चेक की प्रति वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करना आवश्यक होगा। हज सचिव ने बताया कि यदि जिन हज आवेदकों को आनलाइन आवेदन/अपलोड करने में कठिनाई आ रही हो तो वह जिलों में स्थापित हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर/ स्वयं सेवी संस्थाओं/राज्य हज समिति के कार्यालय सेे सहायता प्राप्त कर सकते है। हज आवेदन आनलाइन करने व प्रपत्रों को अपलोड करने की नि:शुल्क व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि हज आवेदन करते समय पासपोर्ट की वैद्यता 10 जनवरी, 2022 तक की होना अनिवार्य है तथा पासपोर्ट आवेदन की अन्तिम तिथि के बाद का नहीं होना चाहिए। आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता यदि पासपोर्ट में अंकित पते के समान है तो आवासीय प्रमाण के रुप में पासपोर्ट की स्वहस्ताक्षरित फोटोप्रति मान्य होगी। यदि आवेदन फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली/टेलिफोन बिल (लैण्डलाइन)/पानी का बिल, गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न किये जायेंगे तथा इन्हें वेबसाइट पर अपलोड भी किया जायेगा।

समस्या हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
हज आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक हज कमेटी ओफ इण्डिया मुम्बई के हेल्पलाइन नम्बर 022-2210 70 70 (100 लाईन्स युक्त) आटोमेटड इंफार्मेशन सेन्टर पर सम्पर्क कर सकते हैं। राज्य हज समिति के सी.यू.जी.नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं:- 7310103531, 7310103532, 7310103536, 7310103537, 7310103538, 7310103541, 7310103543
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed