{"_id":"6a7245180d9ea7ea5305fdf7","slug":"you-can-also-pay-house-tax-from-home-through-e-nagar-seva-lucknow-news-c-13-lko1070-1860385-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई नगर सेवा से भी घर बैठे जमा कर सकेंगे गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई नगर सेवा से भी घर बैठे जमा कर सकेंगे गृहकर
विज्ञापन
लखनऊ। शहरवासी दो से तीन महीने में शासन की ऑनलाइन सुविधा ई नगर सेवा से भी गृहकर जमा कर सकेंगे। इससे गृहकर का दाखिल खारिज और नए भवनों के गृहकर निर्धारण के लिए आवेदन भी किया जा सकेगा।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि अभी नगर निगम की गृहकर से जुड़ी ऑनलाइन सुविधा एनआईसी के जरिये मिलती है। जल्द शासन की ई नगर सेवा से भी ये सुविधाएं मिलेंगी। ई नगर सेवा के सर्वर पर रिकॉर्ड अपलोड किया जा रहा है। एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा।
शहर में करीब आठ लाख भवन गृहकर रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इनमें से करीब साढ़े सात लाख का रिकॉर्ड अपलोड हो चुका है। यह सेवा शुरू होने पर भवनस्वामियों को https://enagarsewaup.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in पर भी इसका लिंक रहेगा। इस पर क्लिक करने पर आवेदक सीधे ई नगर सेवा यूपी वेबसाइट पर पहुंच जाएगा। अभी ई नगर सेवा के जरिये निगम ट्रेड लाइसेंस जारी करता है।