{"_id":"60be756e8ebc3e00b1557d72","slug":"yogi-said-96-investment-proposals-worth-rs-66-thousand-crore-were-received-even-during-the-corona-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी बोले, कोरोना काल में भी 66 हजार करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी बोले, कोरोना काल में भी 66 हजार करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए
Tue, 08 Jun 2021 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:07 AM IST
सार
योगी ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश-विदेश के निवेशकों ने राज्य सरकार की इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियों पर भरोसा जताया है और निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। इन निवेश प्रस्तावों को प्राथमिकता पर लागू कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश-विदेश के निवेशकों ने राज्य सरकार की इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियों पर भरोसा जताया है और निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों को प्राथमिकता पर लागू कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने कोविड-19 के खिलाफ जंग को लड़ने के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने का कार्य किया है। निवेशकों से संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें नीति के अनुरूप हरसंभव सुविधा दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्वेस्टर्स को अपने उद्यम की स्थापना करने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
बैठक में यह जानकारी दी गई कि कोरोना काल में प्रदेश में अब तक 66 हजार करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों में से 18 निवेशकों की 16 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही पूरी हो गई है। निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्वेस्ट यूपी के स्तर पर विगत अप्रैल, 2020 से डेडिकेटेड हेल्पडेस्क संचालित की जा रही है।
विज्ञापन