{"_id":"5f8db68f9bc93972cd16031f","slug":"yogi-s-election-rallies-in-bihar-from-tomorrow-cm-to-start-18-rallies-kaimur-will-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मंगलवार से योगी की चुनावी रैलियां, 18 रैलियां करेंगे सीएम, कैमूर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में मंगलवार से योगी की चुनावी रैलियां, 18 रैलियां करेंगे सीएम, कैमूर से होगी शुरुआत
Mon, 19 Oct 2020 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे। पहले दिन 20 अक्तूबर को उनकी तीन सभाएं होंगी। 21 अक्तूबर को भी वह तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह नौ बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे उनकी पहली सभा कैमूर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होगी। दोपहर 12 बजे वह कैमूर से अरवल के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजे से अरवल में उनकी चुनावी सभा होगी। मुख्यमंत्री 2 बजे रोहतास में चुनावी सभा करेंगे। शाम को वह लखनऊ लौट आएंगे।
योगी 21 अक्तूबर को सुबह 11 बजे जमुई विधानसभा क्षेत्र में पहली जनसभा करेंगे। इसके बाद वह भोजपुर के तरारी में दूसरी तथा राजधानी पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में तीसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री 18 चुनावी रैलियां करेंगे। आगे की सभाओं का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।