{"_id":"62752a0a8f53553a740f5675","slug":"yogi-reached-ayodhya-bowed-his-head-in-hanumangarhi-performed-aarti-of-ramlala-also-saw-the-progress-of-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे योगी : हनुमानगढ़ी में टेका माथा, रामलला की उतारी आरती, राममंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे योगी : हनुमानगढ़ी में टेका माथा, रामलला की उतारी आरती, राममंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी
Fri, 06 May 2022 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 May 2022 07:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री निर्माणाधीन राममंदिर स्थल पर पहुंचे। जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया। इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का काम करीब 40 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन
अयोध्या में रामलला की आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया व संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद रामजन्मभूमि गए। जहां रामलला की आरती उतारी। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी। ट्रस्ट के इंजीनियरों ने उन्हें प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार पूर्वाह्न 11:05 बजे रामकथा पार्क स्थित अस्थाई हैलीपेड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर मौजूद एक व्यापारी के बच्चे को मुख्यमंत्री ने दुलार भी किया। इसके बाद मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने हनुमंतलला की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भेंट की। महंत संतरामदास से भी मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान महंत बलरामदास, पुजारी रमेश दास, पुजारी राजूदास, राजेश पहलवान आदि संतों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रामजन्मभूमि पहुंचा। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रामलला की आरती उतारी। दानपात्र में सीएम ने कुछ चढ़ावा भी अर्पित किया। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से पूछा कि कि आपका स्वास्थ्य कैसा है। आप ठीक हैं, पुजारी ने हां में जवाब देते हुए कहा कि सब श्रीरामलला की कृपा है। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन राममंदिर स्थल पर पहुंचे। जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया। इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का काम करीब 40 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस दौरान ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन