फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi govt reshuffle : 6 cabinet minister, 6 state minister indp charge, 11 state minister swear in

योगी मंत्रिमंडल विस्तार: 18 नए मंत्री सरकार में शामिल, पांच का हुआ प्रमोशन

Thu, 22 Aug 2019 04:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 22 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
yogi govt reshuffle : 6 cabinet minister, 6 state minister indp charge, 11 state minister swear in
शपथ लेते मंत्री - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में 18 नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया है। मौजूदा मंत्रिपरिषद के पांच सदस्यों को पदोन्नति मिली है। इनमें से चार को कैबिनेट मंत्री व एक को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। जबकि कैबिनेट मंत्री के रूप में दो, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पांच तथा राज्यमंत्री के रूप में 11 नए चेहरों को योगी की नई टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन


अभी तक बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि राज्यमंत्री का पदभार संभाल रहे डॉ. नीलकंठ तिवारी को प्रोन्नति के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छह कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 11 राज्यमंत्रियों (कुल 23) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


यहां देखें- नए बनाए गए मंत्रियों का पूरा प्रोफाइल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभवन में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने पहले कैबिनेट, फिर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और इसके बाद राज्यमंत्रियों के नामों का एलान किया। इसके बाद सभी को बारी-बारी से शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन समेत सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। 


राजेश अग्रवाल व धर्मपाल समेत पांच मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर, सरकार ने देर रात जारी की अधिसूचना

इन्होंने ली कैबिनेट, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री पद की शपथ

ये बने कैबिनेट मंत्री
डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह चौधरी, रामनरेश अग्निहोत्री, कमलरानी वरुण (इनमें राम नरेश अग्निहोत्रीकमलरानी नया चेहरा हैं।)

ये बने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
डॉ. नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटियार, श्रीराम चौहान, रविंद्र जायसवाल शामिल हैं। (इनमें नीलकंठ को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं।)

11 विधायक बने राज्यमंत्री
अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजित सिंह पाल और विजय कश्यप ।

योगी मंत्रिपरिषद 56 सदस्यीय हुआ

पहले विस्तार के बाद योगी मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 56 हो गई है। इसमें 25 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 22 राज्यमंत्री हैं। मार्च 2017 में जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 47 थी।

लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद तीन मंत्रियों सत्यदेव पचौरी, रीता बहुगुणा जोशी व डॉ. एसपी सिंह बघेल ने इस्तीफा दे दिया था जबकि ओम प्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दिया गया था।

वहीं, स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था, जबकि विस्तार से एक दिन पहले मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल व भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया था। इसके बाद मंत्रिपरिषद में कुल 38 सदस्य रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed