फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will publicise achievements of three years.

तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान करेगी योगी सरकार, बड़े स्तर पर किया जाएगा प्रचार

Thu, 30 Jan 2020 05:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jan 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Yogi government will publicise achievements of three years.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की योगी सरकार तीन वर्ष पूरा करने पर उपलब्धियों का बड़े स्तर पर बखान करेगी। इसके लिए प्रदेश, विधानसभा क्षेत्र व जिला स्तर पर उपलब्धियों की बुकलेट तैयार कराई जा रही है। शासन ने प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची भेजते हुए इससे संबंधित जानकारी मांग ली है। योगी सरकार 19 मार्च को कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने तीन वर्ष की उपलब्धियों पर कई तरह की बुकलेट तैयार कराने का निर्देश दिया है। ये बुकलेट प्रदेश की उपलब्धियों को समेटते हुए जिला व विधानसभा क्षेत्र के लिहाज से तैयार होंगी। सभी बुकलेट के पहले हिस्से में राज्य स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं की उपलब्धियों का ब्योरा होगा।
विज्ञापन


जिला स्तरीय बुकलेट के दूसरे हिस्से में जिले में योजनाओं की आंकड़ों के साथ उपलब्धियां साझा की जाएंगी। दूसरी बुकलेट प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर केंद्रित होगी। इसके दूसरे हिस्से में विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के साथ उपलब्धियां होंगी। इनमें लाभार्थीपरक  योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला व विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियां जिलाधिकारी तैयार करवाकर भेजेंगे। प्रदेश स्तर पर उपलब्धियों की सूचना विभागों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस बुकलेट का विमोचन तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में होने की संभावना है। उपलब्धियों का बड़े स्तर पर प्रचार किया जाएगा। कानून-व्यवस्था के लिए अच्छे काम व पीड़ित को न्याय दिलाने की खास पहल को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

इन प्रमुख योजनाओं व कार्यक्रम का आंकड़ों के साथ होगा बखान

- जघन्य अपराध, महिला अपराध, एससी-एसटी के विरुद्ध अपराध के मामलों में उल्लेखनीय कार्य।
- सफेदपोश अपराधी, भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, पशु तस्कर के खिलाफ कार्रवाई।

- ऋणमाफी योजना, डीबीटी से भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम फसल बीमा योजना का लाभ।
- गन्ना मूल्य, धान-गेहूं, मक्का व बाजरा खरीद व भुगतान, धान, दलहन व तिलहन उत्पादन में वृद्धि।
- निराश्रित पशुओं का संरक्षण, पौधरोपण, विद्युतीकरण, उजाला योजना, नई सड़कों व पुलों का निर्माण।

- जेवर एयरपोर्ट, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण।
- ई-टेंडर, ई-ऑफिस, ई-नाम, ई-डिस्ट्रिक्ट, जैम पोर्टल, ओडीओपी, स्टार्ट-अप इंडिया, माटीकला बोर्ड।
- अटल पेंशन, पीएम सुरक्षा, पीएम जीवन ज्योति ज्योति बीमा, पीएम जीवन प्रमाण पेंशन योजना।

इन योजनाओं का भी होगा जिक्र

- उज्ज्वला योजना, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति वितरण, महिला, वृद्धावस्था व दिव्यांगजन पेंशन, कन्या सुमंगला योजना।

- पीएम व सीएम आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, पीएम सड़क योजना, पेयजल योजना।

- नमामि गंगे, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर व लखनऊ में मेट्रो परियोजना।

- आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, दवाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, एम्स, मेडिकल कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की स्थापना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed