फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will give new momentum to tourism in UP, Forest and Tourism departments are preparing attractive holiday packages

यूपी में पर्यटन को नई रफ्तार देगी योगी सरकार, वन और पर्यटन विभाग तैयार कर रहे आकर्षक हॉलीडे पैकेज

Sun, 20 Dec 2020 03:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Yogi government will give new momentum to tourism in UP, Forest and Tourism departments are preparing attractive holiday packages
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मेक माई ट्रिप, गो इबीबो जैसी साइटों की तरह अब यूपी के वन निगम और पर्यटन विभाग भी हॉलीडे पैकेज मुहैया कराएंगे । योगी सरकार पर्यटकों के लिए यूपी में सबसे अनूठा और आकर्षक पैकेज तैयार कर रही है । टूरिस्टों के लिए पैकेज में वन क्षेत्रों के अलावा यूपी के पसंदीदा डेस्टिनेशन भी शामिल होंगे ।
विज्ञापन


इन पैकेजों के जरिए राज्य सरकार उन जगहों को बढ़ावा देगी, जिनमें टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनने की पोटेंशियल तो है, मगर पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण अभी तक ये पर्यटकों की नजर से दूर रहे हैं । योगी सरकार इन्हीं जगहों को अब पर्यटन के लिहाज से हाट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी कर रही है। इन पैकेजों में पर्यटकों के लिए रहने, खाने और उनके घूमने के लिए गाड़ी की सुविधाएं भी दी जाएंगी ।
विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्रों के महत्व समझाने और उसके इतिहास को बताने के लिए गाइड की सुविधा भी देगी सरकार ।

वन विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया है। पर्यटन विभाग की सहमति और राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने के साथ ही इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा । वर्ष 2019 में देशी पर्यटकों की आमद के मामले में देश में नंबर वन बना चुकी योगी सरकार इस मुहिम को और रफ्तार देने की योजना पर काम कर रही है। कोरोना के झटके के बावजूद योगी सरकार पर्यटन की सुविधाजनक नीतियों के जरिये उत्तर प्रदेश को आने वाले समय में देश और दुनिया में पर्यटन के बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करने की तैयारी में जुटी है ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


होम स्टे को मिलेगा बढ़ावा 
इन पैकेजों के लिए राज्य सरकार की कोशिश होम स्टे योजना को भी बढ़ावा देने की है। वन विभाग खासतौर पर होम स्टे योजना को बढ़ावा देना चाहता है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना होम स्टे के जरिये ग्रामीण और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार से जोड़ कर मुख्य धारा में लाने की है। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठकों में सरकार के आला अधिकारियों को भी पर्यटन उद्योग के विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दे चुके हैं । खासतौर पर ऐसे इलाके जिनका अपना ऐतिहासिक महत्व है। होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए भी वन विभाग योजना चला रहा है । जिसमें तराई के जिलों के साथ-साथ बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में भी इस योजना को शुरू किया जा रहा है।
 
लखनऊ, दिल्ली, नोएडा से मिलेगी पर्यटकों को सुविधा 
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पर्यटकों के लिए पैकेज की व्यवस्था लखनऊ, दिल्ली और नोएडा से होगी। जहां के लिए भी पर्यटक अपनी बुकिंग कराएंगे। वहां से गाड़ी उन्हें लेकर डेस्टिनेशन पर  जाएगी। पर्यटकों की पसंद के मुताबिक होम स्टे या फिर होटल में ठहरने की व्यवस्थाहोगी। पर्यटकों को उनकी आवश्यकता के आधार गाइड की सुविधा भी टूर के दौरान दी जाएगी। जिनसे चीजों को समझने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए ।

 
रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ इस योजना के जरिए होम स्टे को बढ़ावा मिलेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा गाइड के रूप में भी स्थानीय लोगों को रखा जाएगा। साथ ही टूरिस्ट स्पॉट के आसपास वहां की स्थानीय चीजों की बिक्री भी होगी। जिससे स्थानीय शिल्पकारों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed