फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government said in Supreme Court: Police had no fault in Atiq encounte

सुप्रीम कोर्ट में बोली योगी सरकार: अतीक अहमद हत्याकांड में पुलिस की नहीं थी कोई गलती, ना ही विकास दुबे केस में

Sat, 30 Sep 2023 08:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट शासन के साथ सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रस्तुत की जाएगी। वहीं बीते छह वर्षों के दौरान हुए एनकाउंटर पर दिए गये जवाब में बताया गया कि किसी भी प्रकरण में पुलिस की कोई गलती सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Yogi government said in Supreme Court: Police had no fault in Atiq encounte
अतीक अहमद और अशरफ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी सरकार ने शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हुए हत्याकांड में पुलिस की कोई गलती नहीं बताई है। यहां उन्होंने विकास दुबे एनकांउटर का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन


अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या के मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। सूत्रों की मानें तो शीर्ष अदालत को न्यायिक आयोग की अभी जांच जारी होने की जानकारी दी गयी है। इस मामले में अगली सुनवाई तीन अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया है कि 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के अस्पताल में अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। इस प्रकरण की जांच अभी न्यायिक आयोग और पुलिस द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट शासन के साथ सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रस्तुत की जाएगी। वहीं बीते छह वर्षों के दौरान हुए एनकाउंटर पर दिए गये जवाब में बताया गया कि किसी भी प्रकरण में पुलिस की कोई गलती सामने नहीं आई है। इसमें कानपुर में बिकरू कांड को अंजाम देने वाले अपराधी विकास दुबे समेत कई मामलों का उदाहरण भी दिया गया है।

 बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रदेश में छह वर्षों के दौरान हुए 183 एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए याचिका दाखिल की गयी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed