वित्तमंत्री ने किया साइन, कल पेश होगा योगी सरकार का बजट, देखें हाईलाइट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वित्त वर्ष का लेखानुदान व अंतरिम बजट पिछली सपा सरकार ने पेश किया था। योगी सरकार के बजट पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। बजट का आकार 3.60 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना है।
डेढ़ दशक बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का यह बजट कई चुनौतियों के बीच तैयार हुआ है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की चुनौती पहले से तय थी।
चुनावी वादे पर अमल के लिए किसानों की कर्जमाफी ने सरकार की चुनौती दोगुनी कर दी। लेकिन बजट के बाहर वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने की योजना व इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार के सहयोग ने सरकार की चिंता काफी कम कर दी है।
सरकार नई योजनाओं का करेगी एलान
योगी सरकार इस वर्ष को दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। बजट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बड़ी संख्या में योजनाओं के एलान का प्रस्ताव है।
इसके अलावा लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों पर अमल के लिए भी सरकार नई योजनाओं का एलान करेगी। इनमें किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, युवाओं व छात्रों से जुड़े कार्यक्रमों को तवज्जो दिए जाने की संभावना है।
सरकार ने बिजली, विकास, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अवैध कब्जे, महिला सुरक्षा और रोजगार को लेकर जो कदम उठाए हैं, वित्त मंत्री उनका बखान करते नजर आएंगे।