फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government orders for scrutiny of agra lucknow express way

चुनाव में अखिलेश का एजेंडा रहे आगरा एक्सप्रेस वे पर योगी की टेढ़ी नजर, होगी जांच

Sat, 22 Apr 2017 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Apr 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
yogi government orders for scrutiny of agra lucknow express way
फाइल फोटो

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ियों की शिकायत की जांच कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे से संबंधित सभी 10 जिलों के डीएम से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। इस बीच एक्सप्रेस वे बनवाने वाली संस्था यूपीडा के वित्त नियंत्रक हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के भूमि अधिग्रहण को लेकर कुछ शिकायतें मिली हैं। इसके बाद संबंधित सभी दसों जिलों के जिलाधिकारियों को भूमि अधिग्रहण का रिव्यू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूछा गया है कि प्रोजेक्ट शुरू होने के पूर्व के एक साल में कितने बैनामे हुए? इसके अलावा फिरोजाबाद में कृषि की जमीन को गलत तरीके से आबादी की दिखाकर ज्यादा मुआवजा दिलाने का मामला सामने आया है। इसमें 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें चकबंदी विभाग के अधिकारी भी आरोपी हैं।

सुप्रीम कोर्ट भी गया ये मामला

yogi government orders for scrutiny of agra lucknow express way

यह मामला सुप्रीमकोर्ट भी गया है। वहां यूपीडा ने अपना पक्ष रख दिया है। अन्य जिलाधिकारियों को भी देखना है कि उनके यहां भी तो इस तरह के मामले नहीं हैं?

कुछ लोगों की शिकायत है कि जमीन का बैनामा हो गया लेकिन उन्हें जमीन की रकम ही नहीं मिली। जिलाधिकारियों से इसका भी ब्यौरा मांगा गया है।

इसके अलावा इस एक्सप्रेस वे के लिए सिर्फ 14 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण बाकी है लेकिन जिलाधिकारियों के पास 150 करोड़ रुपये पड़े हैं।

डीएम से कहा गया है कि वे आवश्यकता से अधिक रकम तत्काल वापस कर दें। इसके अलावा इस 14 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किसानों से बातचीत कर तेजी से कराया जाए।

भूमि अधिग्रहण पर खर्च हुए 2591 करोड़

yogi government orders for scrutiny of agra lucknow express way

302 किमी. लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माण में करीब 11526.73 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें जमीन के अधिग्रहण में करीब 2591 करोड़ रुपये खर्च रकम भी शामिल है।

प्रोजेक्ट पर इस तरह के उठते रहे हैं सवाल
सवाल उठाए जाते रहे हैं कि इस प्रोजेक्ट के एनाउंस होने के पहले ही कुछ लोगों ने एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट के आसपास की जमीन किसानों व अन्य लोगों से खरीदी।

कुछ दिन बाद ही जब इस प्रोजेक्ट का एलान हुआ तो उन्होंने सरकार को जमीन दी और सहमति के आधार पर काफी ऊंची रकम हासिल कर मालामाल हुए। आरोप लगाए जाते रहे हैं कि प्रोजेक्ट एनाउंस होने के पहले ही संबंधित क्षेत्र के चुनिंदा लोगों को इसकी जानकारी दी गई जिसका बाद में उन्हें भरपूर फायदा मिला।

विधान परिषद में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने यह मामला उठाया था और इस एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसके लिए निशाना बनाया था।

472 करोड़ एडवांस ड्रा करने पर फाइनेंस कंट्रोलर हटे

yogi government orders for scrutiny of agra lucknow express way

यूपीडा ने एक्सप्रेस वे केलिए स्वीकृत 472 करोड़ रुपये 31 मार्च को एडवांस में ड्रा कर लिए थे। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसे गंभीरता से लिया गया है और पैसा वापस कर दिया गया है।

इस संबंध में फाइनेंस कंट्रोलर एसके गुप्ता को हटा दिया गया है। इसकी पड़ताल कर रहे हैं। जरूरत होगी तो कार्रवाई भी करेंगे। प्रियरंजन कुमार यूपीडा के नए वित्त नियंत्रक बनाए गए हैं।

ये हैं 10जिले
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर नगर, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई और लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed