{"_id":"5ef6cc090ceadc34b60715fa","slug":"yogi-government-has-re-appointed-nodal-officers-in-all-districts-for-prevention-of-corona-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने सभी जिलों में नए सिरे से तैनात किए नोडल अधिकारी, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने सभी जिलों में नए सिरे से तैनात किए नोडल अधिकारी, देखें लिस्ट
Sat, 27 Jun 2020 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित मरीजों के उपचार व संक्रमण के प्रसार के रोकथाम आदि कार्रवाई की निगरानी के लिए सभी 75 जिलों में नए सिरे से नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। इनमें आईएएस व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन अधिकारियों को मंडलायुक्तों के साथ संबद्ध किया गया है। मंडल में जितने जिले हैं, शासन ने उनके साथ उतने ही अधिकारी संबद्ध किए हैं। मंडलायुक्त जो जिले इन्हें अलॉट करेंगे, नोडल अधिकारी वहां अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल ने कहा है कि नोडल अधिकारी संबंधित जिले में कोविड-19 अस्तपालों का लगातार निरीक्षण कर वहां चिकित्सकों की उपलब्धता, वार्डों के नियमित निरीक्षण तथा मरीजों के लगातार उपचार व साफ-सफाई सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
इन चिकित्सालयों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व भोजन की समय से उपलब्धता की जांच करेंगे। कोविड-19 से इतर चिकित्सालयों में मरीजों का उपचार आदि सुनिश्चित कराएंगे। यह भी तय करेंगे कि चिकित्सालय के होल्डिंग एरिया में मरीजों को कोई कठिनाई व देरी न हो और उन्हें तेजी से उपचार मिल सके।

सिंघल ने कहा है कि नोडल अधिकारियों को जिलों में अपेक्षित संख्या में सर्विलांस टीमों का गठन व उनका सुचारु संचालन, एंबुलेंस को चालू हालत में रहने, उनमें आवश्यक सुविधाएं तथा मरीजों को तय समय में उपलब्धता, कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा।
सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मंडलायुक्त को उपलब्ध कराएंगे। नोडल अधिकारियों को अपना शासकीय वाहन साथ लेकर जाना है। जिन अधिकारियों के पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें मंडलायुक्त अपने स्तर से वाहन उपलब्ध कराएंगे।
ये अधिकारी अगले आदेश तक जिलों में रहेंगे। किसी भी अधिकारी को गृह जिले या गृह मंडल के जिले में तैनाती नहीं दी गई है ताकि वह पूरा ध्यान सरकार की ओर से दी गई जिम्मेदारी पर केंद्रित कर सके।

कौन कहां का नोडल अधिकारी
मेरठ मंडल : पवन कुमार (विशेष सचिव, भाषा विभाग), अनिल कुमार (अपर खाद्य आयुक्त), शिव सहाय अवस्थी (विशेष सचिव, चीनी एवं गन्ना विकास विभाग), अनिल कुमार यादव (अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद लखनऊ), जयशंकर दुबे (संयुक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग), मनोज कुमार राय (निदेशक, महिला कल्याण निदेशालय)।
सहारनपुर मंडल : मनोज कुमार (संभागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद), अजय कुमार अवस्थी (विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग), राजेंद्र प्रसाद सिंह (संयुक्त प्रबंध निदेशक, चीनी मिल संघ, लखनऊ)।