फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government gives 3000 Annual stipend to the students of class 9 and 10 in state

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 9वीं व 10वीं के सामान्य छात्रों को अब मिलेगा 3000 सालाना वजीफा

Tue, 18 Dec 2018 04:54 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Dec 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
Yogi government gives 3000 Annual stipend to the students of class 9 and 10 in state
सीएम योगी
प्रदेश में कक्षा-9 व 10 के सामान्य वर्ग के छात्रों को भी अब तीन हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी। इतना ही नहीं उनके लिए पात्रता की शर्तों में परिवार की सालाना इनकम भी दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई है। इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसका फायदा तीन लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन


चुनावी वर्ष में योगी सरकार का यह फैसला छात्रों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। बढ़ाई गई दर पर छात्रवृत्ति चालू वित्त वर्ष से ही दी जाएगी। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए 14 अप्रैल को आम्बेडकर जंयती के अवसर पर वजीफा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। जिसे लागू कर दिया गया है। अब सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए भी यह सुविधा दे दी गई है।
विज्ञापन


अभी तक सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 2250 रुपये सालाना ही छात्रवृत्ति दी जाती थी। इसी तरह से उन्हीं छात्रों को यह सुविधा मिलती थी, जिनके परिवार की सालाना आमदनी अधिकतम दो लाख रुपये है। अब अधिकतम आयसीमा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी शासनादेश में कहा गया है कि सामान्य वर्ग पूर्वदशम (कक्षा-9 एवं 10) छात्रवृत्ति नियमावली-2018 के तहत यह संशोधन किया गया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक योजना का लाभ लेने के लिए सामान्य वर्ग के दो लाख छात्र आवेदन करते थे, लेकिन आयसीमा बढ़ाए जाने पर यह संख्या बढ़कर तीन लाख होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed