फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government comes down on repression for supporting farmers: Lallu

किसानों का समर्थन करने पर दमन पर उतरी योगी सरकार: लल्लू

Tue, 08 Dec 2020 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Yogi government comes down on repression for supporting farmers: Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के बंद के समर्थन में कांग्रेस ने जगह-जगह सभाएं और धरना-प्रदर्शन किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बंद को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला। सभी जिलों में कांग्रेसजनों ने प्रतिष्ठानों को बंद कराया। प्रदेश में बंद पूरी तरह से सफल रहा।
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि किसानों के आंदोलन के चलते भयभीत योगी सरकार ने दमन की सभी सीमाओं को पार करते हुए सोमवार देर रात से ही हजारों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर नजरबंद या गिरफ्तार करवा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों सहित देश के चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज दबा रही है। काला कृषि कानून इसलिए लाया गया है, ताकि किसानों की अपनी जमीन और अपनी फसल की एमएसपी का अधिकार छीनकर बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि अडानी-अंबानी कृषि कानून रद्द करने होंगे, इससे कम पर कुछ मंजूर नहीं।
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी और मोना समेत तमाम नेताओं को रोका
आंदोलन को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को इलाहाबाद में और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को प्रतापगढ़ में उनके आवास पर नजरबंद किया गया। वहीं, किसानों के समर्थन में उतरे विधायक मसूद अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विश्वविजय सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गोरखपुर में गिरफ्तार किया गया। लखनऊ में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय को वाराणसी में उनके आवास पर नजरबंद किया गया। महोबा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम लोधी को उनके घर से पुलिस ले गई। हरदोई में अंशू अवस्थी को गिरफ्तार किया गया। बस्ती के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के अलावा मुगलसराय और सोनभद्र में जिला व शहर अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed