फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi cabinet meeting today: Supplementary budget and other proposals will be passed

योगी कैबिनेट की बैठक आज : अनुपूरक बजट सहित अन्य प्रस्ताव पारित होंगे, मंत्री कामकाज का प्रस्तुतीकरण देंगे

Tue, 28 Nov 2023 07:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Nov 2023 07:31 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4 बजे (मंत्रिपरिषद) कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले अनुपूरक बजट प्रस्ताव का अनुमोदन सहित करीब दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Yogi cabinet meeting today: Supplementary budget and other proposals will be passed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4 बजे (मंत्रिपरिषद) कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले अनुपूरक बजट प्रस्ताव का अनुमोदन सहित करीब दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। इसमें सभी मंत्री अपने विभाग के कामकाज का प्रस्तुतीकरण देंगे। साथ ही मंत्रियों के साथ विधानमंडल के सत्र पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में उच्चतर सेवा नियमावली 1975 में संशोधन, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन नियमावली, निजी क्षेत्र के तीन निजी विश्वविद्यालयों के आशय पत्र जारी करने, यूपी एग्रो में समूह घ के कार्मिकों को कृषि विभाग के विभिन्न विभागों में समायोजित करने सहित करीब 26 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (नायब तहसीलदार) सेवा नियमावली में तृतीय संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है। इससे राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक मंगलवार को सुबह 9 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने और सरकार की उपलब्धियों को रखने की रणनीति तय होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के सहयोगी सुभासपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed