फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Petrol, Diesel Price in UP: yogi cabinet meeting petrol diesel price and alcohol all update in hindi uttar pradesh

Petrol, Diesel Price: यूपी में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, शराब की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी

Wed, 06 May 2020 08:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Petrol, Diesel Price in UP: yogi cabinet meeting petrol diesel price and alcohol all update in hindi uttar pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के चलते पटरी से उतरी प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) दर में वृद्धि कर दी है। इससे पेट्रोल दो और डीजल एक रुपये महंगा हो गया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही सरकार ने पान मसाला निर्माण व बिक्री पर लगाए प्रतिबंध भी बुथवार शाम तत्काल प्रभाव से हटा लिए हैं। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की नई दरें बुधवार रात 12 बजे के बाद प्रभावी हो जाएंगी। पेट्रोल की कीमत 71.91 रुपये प्रति बढ़कर 73.91 प्रति लीटर हो जाएगी। जबकि डीजल की कीमत 62.86 रुपये से बढ़कर 63.86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इस वैट वृद्धि से राज्य सरकार को 2070 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। वहीं, सरकार ने शराब के दामों में पांच से लेकर 400 रुपये तक की वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन


कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं। ऐसे में सरकार के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाना जरूरी हो गया था। कर वसूली की गति भी काफी धीमी पड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से दो महीनों में सरकार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने लगी थी। लॉकडाउन के दौरान सरकारी खजाने में 12141 करोड़ रुपये का राजस्व पहुंचना चाहिए था, लेकिन मात्र 1178 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारना जरूरी हो गया था। इसलिए सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर वैट दर बढ़ाने का फैसला किया है।

इस तरह बदली शराब की कीमतें

शराब के बढ़े दामों पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इससे प्रदेश को 2350 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि देशी शराब पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत 65 रुपये वाली बोतल अब 70 रुपये में और 75 वाली देशी शराब 80 रुपये में मिलेगी।

इसी तरह 180 एमएल (मिलीलीटर) इकनॉमी श्रेणी में विदेशी शराब पर 10 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक की बोतल पर 20 रुपये और 500 मिली से अधिक की बोतल पर 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मीडियम श्रेणी की शराब पर भी 10 रुपये, 20 रुपये और 30 रुपये बढ़ाए गए हैं। रेगुलर श्रेणी की शराब की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

180 एमएल तक 20 रुपये, 180 से 500 एमएल तक 30 रुपये और 500 एमएल से अधिक मात्रा की बोतल पर 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। प्रीमियम श्रेणी में भी इसी अनुपात में रेट बढ़ाए गए हैं। आयातित विदेशी शराब पर 180 एमएल तक 100 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक 200 रुपये और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू होंगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें भी बंद थी लेकिन अवैध रूप से लोग शराब बना और बेच रहे थे। इस अवधि में 80 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई। 499 शराब की भट्टियां धधकती पाई गईं। इस दौरान 3526 एफआईआर दर्ज की गई और 3627 लोग गिरफ्तार किए गए। इसी दौरान कुछ स्थानों पर सैनिटाइजर पी लेने और अवैध शराब से मौत की खबरें भी आईं।

आबकारी विभाग ने बढ़ी हुई कीमतों के बाद जारी की नई रेट लिस्ट

1-रेगुलर शराब की बोतलों पर
180 ml तक 20
500 ml तक 30
500 ml से अधिक पर 50 रुपये...

2-प्रीमियम शराब पर
180ml तक20 रुपये
500 ml तक 30 रुपये
500 ml से ऊपर 50 रुपये

3- विदेशी मदिरा
180 ml 100 रुपये बढे
500ml तक 200 रुपये
500ml से अधिक पर 400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed