फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi cabinet expansion: Dara Singh got the fruits of patience, got ministerial post even after defeat in by-e

योगी कैबिनेट विस्तार: दारा सिंह को मिला सब्र का फल, उप-चुनाव में हार के बाद भी मिला मंत्री पद

Wed, 06 Mar 2024 09:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Mar 2024 09:42 AM IST
सार

Dara Singh: सपा से भाजपा में आए दारा सिंह को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। दारा सिंह उप-चुनाव में सपा प्रत्याशी के द्वारा पराजित हो गए थे, बावजूद उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया।

विज्ञापन
Yogi cabinet expansion: Dara Singh got the fruits of patience, got ministerial post even after defeat in by-e
बीजेपी में कुछ महीने पहले ही दारा सिंह की वापसी हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारा सिंह योगी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं। सपा छोड़कर भाजपा में आने वाले दारा सिंह के बीता वक्त कठिनाई से गुजरा। वह बीजेपी में शामिल हो गए। उन्हीं के द्वारा छोड़ी गई सीट पर उन्हें टिकट दे दिया गया। लेकिन मुश्किल तब हुई जब उपचुनाव में दारा सिंह सपा से हार गए। 

विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तब आम हो गई कि अब दारा सिंह के लिए मंत्री पद मिलना कठिन काम होगा। ओपी राजभर के विपरीत दारा सिंह ने चुप्पी साधी। उन्होंने मंत्री पद से जुड़ा कोई बयान पब्लिक फोरम में नहीं दिया। 
विज्ञापन


बीच में यह चर्चाएं भी आईं कि हो सकता है कि भाजपा उन्हें विधान परिषद के रास्ते सदन में भेज दो दे लेकिन मंत्री ना बनाएं।  मंगलवार को उन अटकलों पर विराम लग गया। दारा सिंह को योगी कैबिनेट में जगह दे दी गई। दारा सिंह का प्रभाव भी कुछ यूपी की सीटों पर माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





दारा सिंह को मिली थी बड़ी हार 
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए थे। इस हार के बाद दारा सिंह के भविष्य पर सवालिया निशान लग थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद इसी साल जनवरी में पार्टी ने उन्हें जनवरी में विधान परिषद में भेज दिया था। 

नोनिया चौहान वोट बैंक साधने के लिए मंत्री बनाए गए दारा सिंह

Yogi cabinet expansion: Dara Singh got the fruits of patience, got ministerial post even after defeat in by-e
सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में नोनिया चौहान समाज को साधने के लिए भाजपा ने दारा सिंह चौहान को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। दारा सिंह विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह सपा के टिकट पर घोसी से विधायक भी निर्वाचित हुए थे। लेकिन जुलाई 2023 में वह सपा विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। उसके बाद घोसी में हुए उप चुनाव में भाजपा ने दारा सिंह को प्रत्याशी बनाया। दारा सिंह सरकार और संगठन की पूरी ताकत के बाद भी सपा के सुधाकर सिंह से चुनाव हार गए। वैसे तो भाजपा ने प्रदेश में मूल काडर में किसी भी हारे हुए प्रत्याशी को मंत्री नहीं बनाया। लेकिन प्रदेश में पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र में करीब 40 लाख नोनिया चौहान मतदाता है। योगी सरकार में इस समाज से एक भी मंत्री नहीं हैं। समाज में वर्चस्व रखने के कारण भाजपा ने घोसी उप चुनाव हारने के बावजूद दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

सपा, बसपा होते हुए भाजपा तक पहुंचे दारा
दारा सिंह 1996 से 2000 और 2000-2006 तक सपा के राज्यसभा सदस्य रहे हैं। 2007 में दारा सिंह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। दारा सिंह 2009 में घोसी से बसपा के सांसद रहे हैं। 2015 में वह भाजपा में शामिल हुए। 2017 में योगी सरकार 1.0 में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed