{"_id":"5d08d1e48ebc3e0a1e248ef3","slug":"yogi-adityanath-welcomes-the-decision-on-ayodhya-terror-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या आतंकी हमला: मुख्यमंत्री योगी बोले, जो बरी हुआ उसके खिलाफ फिर से अपील करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या आतंकी हमला: मुख्यमंत्री योगी बोले, जो बरी हुआ उसके खिलाफ फिर से अपील करेंगे
Tue, 18 Jun 2019 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jun 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 2005 में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रयागराज की विशेष अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो बरी हुआ है उस पर विधिक राय लेते हुए पुन: अपील की जाएगी। इसके साथ ही आगे के फैसले पर सरकार अपनी नजर बनाए रखेगी।
गौरतलब है कि नैनी सेंट्रल जेल में सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा उन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया है। चारों दोषियों पर हमले की साजिश रचने का आरोप था। सभी आरोपी पिछले काफी समय से नैनी जेल में ही बंद थे। मामले की सुनवाई विशेष जज दिनेश चंद्र कर रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि, पांच जुलाई 2005 की सुबह करीब सवा नौ बजे आतंकियों ने रामजन्म भूमि परिसर में धमाका किया था। करीब डेढ़ घंटे तक चली मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मार गिराए गए थे, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हमले में रमेश कुमार पांडेय व शांति देवी को जान गंवानी पड़ी थी, जबकि घायल कृष्ण स्वरूप ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन