{"_id":"5b2013ac4f1c1b694d8b6106","slug":"yogi-adityanath-to-present-his-report-card-in-front-of-prime-minister-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने राज्य सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रखने के साथ ही यूपी में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति बताएंगे। नीति आयोग की ओर से दिल्ली में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करने वाले हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री मोदी को यूपी में किसानों की आय दोगुना करने और किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम दिलाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी देंगे। खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और कीटनाशक का असंतुलित प्रयोग बंद करने के लिए किसानों को दिए जाने वाले मृदा हेल्थ कार्ड की प्रगति बताएंगे।
विज्ञापन
गांवों से पलायन रोकने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई एक जनपद-एक उत्पाद योजना और ग्रामीण हाट की जानकारी भी केंद्र सरकार को देंगे। मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों के टीकाकरण, कुपोषित गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरण की रिपोर्ट भी मोदी के समक्ष पेश की जाएगी।
विज्ञापन
योगी मनरेगा के जरिये वर्षा जल संचयन के लिए किए कार्यों की जानकारी भी देंगे। प्रदेश में कृषि, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, राजस्व, पर्यटन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य विभागों में हुए नए कामों से भी केंद्र को अवगत कराया जाएगा।