फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speaks in yuva kumbh in lucknow.

युवा कुंभ में मुख्यमंत्री योगी की हुंकार, राम मंदिर जब भी बनेगा हम ही बनाएंगे

Sun, 23 Dec 2018 01:23 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शशांक गौर Updated Sun, 23 Dec 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks in yuva kumbh in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। मंदिर जब भी बनेगा हम ही बनाएंगे। सीएम योगी रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से स्मृति उपवन में आयोजित युवा कुंभ को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि पहले जो लोग भगवान राम को मिथक मानते थे वह अब जनेऊ दिखाते और गोत्र बताते हुए फिर रहे हैं। जनता को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। अयोध्या में भगवान राम का जब भी मंदिर बनेगा हम ही बनाएंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी के भाषण के समय युवा राम मंदिर को लेकर नारे लगा रहे थे। वहीं, युवा कुंभ के मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हमारे सामने एक अमीर भारत है और दूसरा गरीब भारत। दोनों ही भारत का एक रहना देश के लिए जरूरी है। दोनों के बीच कोई खाई नहीं होनी चाहिए। गरीब बालिका व बालकों के विकास के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि इस बार का कुंभ इलाहाबाद में नहीं प्रयागराज में होगा। यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें महिलाओं का उत्साह बढ़ाना चाहिए जिससे हर स्तर पर उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी तक सुनिश्चित हो सके।

'मोदी जी के आने से पहले किसानों के लिए काम नहीं किया जाता था'

इसके पहले विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी जी किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौधरी जी का सपना पूरा कर रहे हैं। 2014 के पहले किसानों की समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। मोदी जी के आने के बाद इस पर कार्य किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी सरकार ने अब तक करीब 86 लाख किसानों का औसतन 60 हजार रुपये कर्ज माफ किया। 2017 के पहले यूपी में किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती थी। पर अब किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। धान की लागत 1000 रुपये होती है, हम किसानों को 1700 रुपये दे रहे हैं।

योगी ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। हमने सफलतापूर्वक ऋणमोचन को लागू करवाया। आज भारत का किसान इतना सक्षम है कि पूरी दुनिया का पेट भर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed