फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath speaks in Uttar Pradesh Vidhan Parishad.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, युवाओं को केंद्र में रखकर काम कर रही हमारी सरकार

Thu, 27 Feb 2020 08:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath speaks in Uttar Pradesh Vidhan Parishad.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा कि प्रदेश के संतुलित विकास के लिए सरकार काम कर रही है। इसके लिए हर वर्ष के बजट को अलग-अलग थीम पर तैयार किया गया है। इस बार का बजट युवाओं पर केंद्रित है। सरकार 33 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है।

विज्ञापन


बजट चर्चा का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पिछले तीन सालों में उनकी सरकार ने 2.81 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है।
विज्ञापन


पिछली सरकारों में बंद हो चुकी पीएसी की 54 कंपनियों को फिर बहाल किया गया। तीन महिला पीएसी के गठन की कार्यवाही चल रही है। निजी और सार्वजनिक निवेश आमंत्रित करके बड़े पैमाने पर प्रदेश में रोजगार का सृजन भी किया गया है। सरकार छात्रों को इंटर्नशिप के लिए 2500 रुपये देगी। साथ ही हर जिले में युवा हब बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपनी उन तमाम योजनाओं को गिनाया जो पिछले तीन साल में शुरू हुई हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उसकी भरपाई भी उसी से कराई जाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले प्रति व्यक्ति आय 42268 रुपये सालाना थी। अब यह 64330 रुपये सालाना हो गई है।

इसमें सबसे अधिक नोएडा की 6 लाख 17 हजार रुपये सालाना है और सबसे कम 3200 रुपये सालाना बलरामपुर की है। ऐसा असंतुलित बजट के कारण हुआ। सरकार नोएडा की तर्ज पर बलरामपुर को भी आगे बढ़ाएगी। सीएम जब पूर्वांचल एक्सप्रेस का जिक्र कर रहे थे तभी सपा के सदस्य सुनील साजन सपा सरकार में अधिग्रहीत जमीन और उसके मानक बताने लगे। इस पर योगी ने कहा कि समाजवादी कभी सच नहीं बोलते।

तीन साल में 89 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान कराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के गन्ने का वर्षों से हजारों करोड़ रुपये बकाया रहता था लेकिन उनकी सरकार ने तीन साल में किसानों का 89 हजार करोड़ रुपये भुगतान करवाया। अब मात्र 6 हजार करोड़ रुपये ही गन्ना मूल्य बकाया रह गया है। यही नहीं किसानों को सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक 1.83 करोड़ किसानों के खातों में यह रकम भेजी जा चुकी है।

विपक्ष सड़कों पर छोड़ रहा गोवंश
योगी ने कहा कि पहले की सरकारें बूचड़खानों को संरक्षण देती थीं और उनमें गोवंश को काटा जाता था। अब निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। आज की तारीख में प्रदेश में 4921 गो आश्रय स्थल हैं। जिन्हें सरकार चला रही है। इसमें 4 लाख 49 हजार गोवंश संरक्षित हैं।

'एक सही व्यक्ति गलत पार्टी में बैठ गया है'

मुख्यमंत्री योगी ने नेता विरोधी दल अहमद हसन की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक सही व्यक्ति गलत पार्टी में बैठ गया है। जब ये पुलिस सेवा में थे तो इनकी छवि बहुत अच्छी थी। लेकिन गलत लोगों की संगत में छवि भी प्रभावित हो जाती है।

इस पर सपा के नरेश उत्तम ने सीएम से पूछा- बताइए हम लोग गलत कैसे हो गए? सीएम ने कहा कि आप अपने नेता (अहमद हसन) की बड़ाई सुनना नहीं चाहते। योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि प्रदेश की कोई ऐसी संस्था नहीं बची जिसका दुरुपयोग न किया हो।

‘नहीं जाएंगे तो जांच कराकर बुला लेंगे’
सीएम ने अपने भाषण में सपा के शतरुद्र प्रकाश की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको अपने नेता की तारीफ नहीं पसंद तो शतरुद्र जी की तारीफ कर देता हूं। इस पर सपा सदस्यों ने कहा कि वह भी हमारे नेता हैं।

सीएम ने कहा कि लेकिन आप लोग अगली बार इन्हें यहां नहीं भेजने वाले हैं। सपा के एक सदस्य ने कहा कि आप ले जाने वाले हैं क्या? सीएम बोले हम तो हर अच्छे व्यक्ति को उठाने वाले हैं। इस पर सपा के ही एक सदस्य ने कहा कि अगर नहीं जाएंगे तो जांच कराकर बुला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed