{"_id":"5face55c01392f50f80506bb","slug":"yogi-adityanath-schedule-for-deepotsav-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या: रामलला के सामने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, ये है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या: रामलला के सामने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, ये है पूरा कार्यक्रम
Thu, 12 Nov 2020 02:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में दीवाली 2020: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में रामलला के सामने पहला दीया जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके पहले दोपहर 12:00 बजे साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भगवान श्रीराम के जीवनवृत्त पर 11 झांकियां निकाली जाएंगी। अयोध्या आगमन के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री 3:30 रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रामलला के सामने पहला दीया जलाएंगे। इसके बाद 4:00 बजे वह राम जन्मभूमि परिसर से रवाना होंगे। यहां से वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वागत करेंगे। इसके बाद राज्याभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद 14 नवंबर की सुबह गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।