फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath says we will provide 1 lakh 25 thousand jobs this year.

योगी ने युवाओं को दिलाया भरोसा, बोले- UPSSSC में 65 हजार सहित इस साल देंगे सवा लाख नौकरियां

Wed, 20 Sep 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Sep 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says we will provide 1 lakh 25 thousand   jobs this year.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह माह पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि यूपी में जल्द ही भर्तियों की बाढ़ आएगी और हर नौजवान अपना भाग्य आजमाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल सवा लाख लोगों को नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन


इसमें 47 हजार भर्तियां पुलिस में तो 65 हजार भर्तियां यूपीएसएसएससी से होंगी। इसके अलावा राज्य लोक सेवा आयोग और उच्चतर सेवा चयन बोर्ड से भी भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने मंगलवार को लोक भवन में रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद ‘अमर उजाला’ से कहा कि भर्तियां पारदर्शी तरीके से होगी। अब नौकरियों में पक्षपात, जातिवाद, भ्रष्टाचार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के भी मौके मिलेंगे
योगी ने कहा कि सरकार ने रोजगार व स्वरोजगार के लिए स्किल डवलपमेंट पर काम किया है। अब तक 6 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। करीब 10 लाख युवाओं को जोड़ने पर काम चल रहा है।

प्रदेश में पारदर्शी तरीके से जमकर भर्तियां होंगी

yogi adityanath says we will provide 1 lakh 25 thousand   jobs this year.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ा भरोसा दिया है। अपनी सरकार के छह माह पूरा करने के मौके पर मंगलवार को लोक भवन में रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद कहा कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से जमकर भर्तियां होंगी।

पिछली सरकारों में नौकरियों में पक्षपात, जातिवाद, भ्रष्टाचार, भेदभाव व धांधली का बोलबाला था। प्रतिभावान युवाओं के साथ अन्याय हो रहा था। युवा पलायन कर रहे थे। पुलिस में 1.5 लाख पद खाली थे, लेकिन तत्कालीन सरकार की गलत नीतियों से भर्ती पर रोक लगा दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर युवा व किसान केंद्रित राजनीति शुरू की है। नौकरियों में पक्षपात व भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए समूह ‘ख’ के अराजपत्रित पदों और समूह ‘ग’ व ‘घ’ के पदों से इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी है। पुलिस भर्ती के लिए नई नियमावली बनाई और कोर्ट से भर्ती की इजाजत प्राप्त की।

इस तरह मिलेंगे मौके

yogi adityanath says we will provide 1 lakh 25 thousand   jobs this year.

पुलिस भर्ती : पुलिस विभाग में डेढ़ लाख पद खाली हैं। इसमें 47 हजार भर्ती इसी साल होगी। इसमें 5000 दरोगा और 42 हजार सिपाही के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती का मौका जल्दी ही मिलेगा। तीन साल में डेढ़ लाख युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरियों के मौके मिलेंगे।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग : सपा शासनकाल में इस आयोग ने करीब 40 हजार पदों के विज्ञापन निकाले और 25 हजार की भर्तियां की। करीब 15 हजार पदों पर भर्ती की कार्रवाई इंटरव्यू के समय रोकी गई। सरकार ने भर्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने का फैसला किया है। वहीं नई भर्तियां शुरू करने के लिए आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के चयन की कार्यवाही शुरू कर दी है। करीब 65 हजार पदों पर भर्तियों के लिए प्रस्ताव आ चुके हैं। आयोग का गठन होते ही भर्तियां शुरू हो जाएंगी।

राज्य लोक सेवा आयोग : पिछली सरकार में इस आयोग की भर्तियां सबसे ज्यादा विवाद का विषय बनीं। नई सरकार ने सत्ता में आने के बाद मार्च 2012 से मार्च 2017 तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच का फैसला किया। लेकिन नई भर्तियों पर रोक नहीं लगाई है।

माध्यमिक व उच्चतर सेवा चयन बोर्ड
इन दोनों ही भर्ती संस्थाओं के चेयरमैन का इस्तीफा हो चुका है। सरकार पर जल्द से जल्द इन संस्थाओं के पुनर्गठन पर फैसला करना है। संकेत है जल्दी ही इस पर निर्णय हो सकता है। इसके बाद यहां भी भर्तियां शुरू करने की तैयारी है।

नौकरियों के साथ रोजगार के बंपर मौके भी मिलेंगे

yogi adityanath says we will provide 1 lakh 25 thousand   jobs this year.

योगी ने कहा कि उनकी सरकार नौकरियों के साथ रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी दिलाएगी। नौकरी के साथ सरकार ने स्किल डवलपमेंट पर जोर दिया है। अब तक छह लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। इन्हें रोजगार व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 लाख युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed