फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath says we will go to ayodhya with a good news.

दीपोत्सव पर अच्छी खबर लेकर जाएंगे अयोध्या, वहां मंदिर था, है और रहेगा: योगी आदित्यनाथ

Thu, 01 Nov 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says we will go to ayodhya with a good news.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वह इस दीपावली पर राम मंदिर मामले पर अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। उनका कहना है कि राम मंदिर का मुद्दा सैकड़ों साल से चल रहा है। एक तारीख बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। वह संतों से इस बारे में बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


योगी ने कहा, वहां मंदिर था, है और रहेगा। हम चाहते हैं कि सर्वसम्मति से इसका हल निकले, अन्यथा और भी विकल्प हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर देश व दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। साथ ही यह देश, खासकर उत्तर प्रदेश के शांति, सौहार्द, विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़ा मसला भी है। जैसा कि उन्होंने पिछले साल कहा था, वह अच्छी खबर लेकर ही अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि देश की न्यायपालिका स्वतंत्र है। यहां न्यायपालिका 125 करोड़  जनता के  भरोसे का प्रतीक है। हमें न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए। जो होगा, अच्छा होगा। मामला अच्छी दिशा में जाएगा। इतना जरूर कहेंगे कि न्याय सरल हो, समय पर हो और सस्ता हो। लोग थक-हार कर न्याय के लिए वहां जाते हैं, उनकी उम्मीद पूरी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शांति और सौहार्द के लिए राम मंदिर मामले का पटाक्षेप होना चाहिए'

अयोध्या मामले की सुनवाई जनवरी तक टाले जाने के सवाल पर योगी ने कहा कि वह न तो सफलता से अति उत्साहित होते हैं और न किसी एक घटना की असफलता से हतोत्साहित होते हैं। लेकिन देश में शांति और सौहार्द के लिए राम मंदिर मामले का पटाक्षेप होना ही चाहिए। संसद से कानून बनाकर मंदिर बनाने के सवाल पर बोले, जब तक मामला न्यायालय में है, हमें धैर्य रखना चाहिए। अभी देख रहे हैं। देखते रहिए। इंतजार करते रहिए।

अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन अधिग्रहण करे केंद्र
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण की वकालत की है। संघ ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया था उसी तरह केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण से संबद्ध जमीन अधिग्रहण के लिए कानून लाना चाहिए।

आरएसएस ने केंद्र सरकार से 1994 में सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का अनुरोध किया। संघ ने कहा कि तत्कालीन सरकार इस बात पर सहमत हो गई थी कि यदि बाबरी मस्जिद बनाने से पहले वहां मंदिर होने के साक्ष्य पाए गए तो वह हिंदू समुदाय का साथ देगी।

'राम मंदिर आत्मसम्मान और गर्व का मुद्दा है'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘राम मंदिर आत्मसम्मान और गर्व का मुद्दा है। जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था उसी तरह केंद्र सरकार को राम मंदिर के लिए जमीन का अधिग्रहण करना चाहिए। इसके बाद मंदिर निर्माण शुरू करना चाहिए। इसके लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए।’

उन्होंने दावा किया कि 1994 में कांग्रेस के शासन के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि अगर सबूत मिलता है कि मंदिर को ढहाकर मस्जिद का निर्माण हुआ था तो सरकार हिंदू समुदाय की भावनाओं के साथ है। उन्होंने कहा, ‘सरकार को अब 1994 में किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।’ वैद्य का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस कदम के बाद आया है जिसमें शीर्ष अदालत ने सोमवार को कहा था कि अगले साल जनवरी से उचित पीठ राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed