फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath says electricity department provide correct bill to consumer

सीएम योगी के निर्देश: लोगों को मिले सही बिजली बिल, बकायदारों को भी मिल सकती है खास राहत

Sat, 01 Jul 2023 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Jul 2023 09:29 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को सही बिजली का बिल दिया गया। पुराने बिजली बकायदारों के लिए भी खास योजना लाने पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
yogi adityanath says electricity department provide correct bill to consumer
यूपी में बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि हर उपभोक्ता को सही बिजली बिल दिया जाए। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन जांच के नाम पर किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के संकल्प की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लाइन लॉस हर हाल में कम की जानी चाहिए। पावर कॉर्पोरेशन के सामने सही बिल और समय पर बिल उपलब्ध कराना चुनौती है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सभी उपभोक्ताओं से बिल की राशि संग्रहित किया जाए। 
विज्ञापन


यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी उपभोक्ता को गलत बिजली बिल न मिले। ओवरबिलिंग अथवा विलंब से बिल देना उपभोक्ता को परेशान तो करती ही है। साथ ही व्यवस्था के प्रति निराश भी करती है। वह बिल जमा करने के प्रति उत्साहित नहीं होता है। ऐसे में समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सभी डिस्कॉम को ठोस प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति होती रहे, इसके लिए बिल का भुगतान जरूरी है। बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता की यह ज़िम्मेदारी है कि वह समय से बिजली बिल का भुगतान करे। ऊर्जा विभाग/विद्युत निगमों को बिल के समयबद्ध संकलन के लिए ठोस प्रयास करना होगा। बकायेदारों से लगातार संपर्क करें, संवाद करें।

फीडरवार जवाबदेही तय करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले छह साल में प्रदेश का हर गांव, नगर, मजरा बिजली से रोशन हुआ है। निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है। हम पूरे प्रदेश में 24 घंटे आबाधित बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पित हैं। बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है। गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न हो। ट्रांसफार्मर जलने/तार गिरने जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए। फीडरवार जवाबदेही तय की जाए। सभी डिस्कॉम के बीच बेहतर संवाद हो।

स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाएं

मुख्यमंत्री ने नगरों में स्मार्ट मीटर लगाने कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिन घरों में अब भी बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें कनेक्शन दिया जाए। तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था करें कि बिजली मीटर से कतई छेड़छाड़ न हो सके।


एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का सुझाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि लाइन लॉस को न्यूनतम रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान की योजना लागू की जानी चाहिए। मालूम हो कि हर साल एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाती है, लेकिन इस वर्ष अभी तक इस तरह की योजना लागू नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed