फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath orders to take action against hoarders of onion and tomato.

प्याज और टमाटर के जमाखोरों पर कार्रवाई करें डीएम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 10 Nov 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath orders to take action against hoarders of onion and tomato.
बढ़ रही हैं कीमतें - फोटो : amar ujala

यूपी में निकाय चुनाव के मद्देनजर प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इनके दामों में एकाएक हुई वृद्धि को लेकर सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्याज-टमाटर के बढ़ रहे दाम पर चिंता जताते हुए सभी डीएम को इनकी कीमतों को काबू में रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएम ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर बिचौलिए प्याज और टमाटर का स्टॉक न कर सकें। उन्होंने प्याज और टमाटर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वे गुरुवार को शास्त्री भवन में विभिन्न मंडियों में सब्जियों के बाजार भाव की समीक्षा समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


जैसे-जैसे निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे प्याज और टमाटर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। ये दोनों सब्जियां चूंकि जनता की आम जरूरतों में से एक हैं। इसलिए सरकार भी लोगों से नाराजगी मोल लेना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को भी सब्जियों की जमाखोरी रोकने और उनके दामों पर नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने को कहा है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्रीय कृषि मंत्रालय व खाद्य मंत्रालय से भी इस मुद्दे पर अनुरोध करें।

समीक्षा में पता चला कि नवंबर में टमाटर का औसत थोक बाजार भाव 2500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल तथा फुटकर बाजार भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसी प्रकार प्याज का औसत बाजार भाव 2600 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तथा फुटकर बाजार भाव 35 रुपये प्रति किलोग्राम है। अन्य सब्जियों के बाजार भाव सामान्य चल रहे हैं।

नवंबर के अंत में बाजार में आएगी टमाटर की फसल

yogi adityanath orders to take action against hoarders of onion and tomato.

समीक्षा में मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में उत्पादित टमाटर की फसल नवंबर के अंत तक बाजार में आ जाएगी, जिससे टमाटर का बाजार भाव सामान्य हो जाएगा। प्याज के भाव के संबंध में यह प्रकाश में आया कि वर्तमान में खरीफ  सीजन का उत्पादित प्याज गुजरात एवं महाराष्ट्र से प्रदेश में बिक्री के लिए लाया जाता है। इसमें आवक कम होने की स्थिति में बाजार भाव बढ़ने की संभावना रहती है।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को राहत पहुंचाने के लिए अपने स्तर से हर संभव और जरूरी उपाय कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ  अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed