{"_id":"5bfaff6abdec22417217d867","slug":"yogi-adityanath-on-two-day-campaign-for-rajasthan-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आज से दो दिन राजस्थान के चुनाव प्रचार पर, करेंगे 11 चुनावी सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आज से दो दिन राजस्थान के चुनाव प्रचार पर, करेंगे 11 चुनावी सभाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिन के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान जाएंगे। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वह दो दिन में 11 चुनावी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोमवार सुबह यहां से राजस्थान के लिए रवाना होंगे। पहले दिन वह वहां मकराना नागौर, फतेहपुर सीकर, रतनगढ़ चुरू, डूंगरगढ़ बीकानेर और पोकरण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन से चुनावी सभाएं करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ लौट आएंगे। 27 नवंबर को भी वे राजस्थान के तिजारा, नगर भरतपुर, रामगढ़, मालाखेड़ा, थानागाजी और आमेर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मायावती की राजस्थान में दो चुनावी सभाएं आज
बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दो चुनावी सभाएं करेंगी। बसपा अध्यक्ष की पहली जनसभा झुंझनू बुहाना के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होगी। इसके बाद दूसरी चुनावी जनसभा जयपुर के बिलौची आमेर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में होगी। उल्लेखनीय है कि बसपा 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा आमचुनाव में किसी भी पार्टी के साथ बिना कोई गठबंधन किए अकेले ही लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन