{"_id":"5d14e7c58ebc3e3ce5626dfc","slug":"yogi-adityanath-now-go-to-the-review-for-western-up-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरब के बाद अब पश्चिम में योगी की मंडलीय समीक्षा, जिलों का करेंगे औचक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरब के बाद अब पश्चिम में योगी की मंडलीय समीक्षा, जिलों का करेंगे औचक भ्रमण
Thu, 27 Jun 2019 09:29 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:29 PM IST
सार
- 29-30 में मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल के भ्रमण पर जाने का तैयारी
- मंडलीय बैठकों के बाद जिलों का शुरू करेंगे औचक भ्रमण, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के आजमगढ़ के बाद अब पश्चिम यूपी के सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल की समीक्षा के लिए जा सकते हैं। 29 व 30 जून को मुख्यमंत्री का भ्रमण तय हो सकता है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह मंडलीय समीक्षा बैठकों की शुरुआत पूर्वांचल के आजमगढ़ मंडल से की थी।
विज्ञापन
उसके बाद संकेत दिया गया था कि मुख्यमंत्री हर सप्ताह एक से दो मंडलों की समीक्षा के लिए निकलेंगे। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरब के बाद अब पश्चिम यूपी का रुख करने जा रहे हैं। इस सप्ताह 29 जून को मुरादाबाद व 30 को सहारनपुर मंडलों की समीक्षा बैठकें प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंडल्ीय बैठकों से पहले जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। समीक्षा बैठकों का एजेंडा वही रहेगा जो शासन में जिलाधिकरियों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक का था। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठकों में जिलों तक के सभी प्रमुख जिला स्तरीय अधिकारियों को बुलाकर सरकार की रीति-नीति और प्राथमिकता बताने का काम पूरा करने के बाद जिलों का औचक भ्रमण शुरू करेंगे।
विज्ञापन
योगी जिले के अफसरों को यह कहने का मौका नहीं देना चाहते कि बड़े अफसरों ने उन तक सरकार की मंशा सही तरीके से नहीं पहुंचाई। मुख्यमंत्री जब जिलों का रुख करेंगे तो वहां किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर विकास कार्यों, स्कूल, अस्पताल, थाने और तहसील आदि का औचक निरीक्षण कर आम लोगों का फीडबैक लेंगे और मौके पर ही कार्यवाही करेंगे।