फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath meets to shikshamitra.

41 दिनों से धरना कर रहे शिक्षामित्रों से मिले सीएम योगी, दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath meets to shikshamitra.
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांशीराम जनसुविधा परिषद ईको गार्डेन में 41 दिनों से धरनारत शिक्षा मित्रों को बुलाकर उनकी बात सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोशिश है कि उनसे संबंधित मामले का जल्द निस्तारण हो सके। दरअसल, मुख्यमंत्री बुधवार को बंजारा समाज की महारैली को संबोधित करने ईको गार्डेन गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान एसीएम आनंद सिंह ने शिक्षा मित्र एसोसिएशन की पदाधिकारी उमा देवी के नेतृत्व में कुछ शिक्षा मित्रों को मुख्यमंत्री से मिलवाया। उमा देवी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए 18 अप्रैल को हुई वार्ता के मुताबिक शासनादेश जारी नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी को दिए ज्ञापन में 1.24 लाख पैरा टीचरों को अपग्रेड कर पूर्ण शिक्षक का दर्जा और उसी अनुसार वेतन देने, विधिक कारणों से समायोजित न होने वाले शिक्षा मित्रों को चार साल में टीईटी पास करने की छूट, टीईटी पास शिक्षा मित्रों को बिना परीक्षा दिए नियमित करने समेत कई मांगें शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं के संबंध में हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed