फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath meeting with special 11 team.

तबलीगी जमात में शामिल जिन लोगों ने खुद को छुपाया उनके खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी

Wed, 01 Apr 2020 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Apr 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath meeting with special 11 team.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि तबलीगी जमात में शामिल हुए जिन लोगों ने तथ्यों को छुपाया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जमात से वापस आए लोगों की युद्ध स्तर पर तलाश करके उन्हें क्वारंटीन किया जाए।

विज्ञापन


जमात में शामिल होने वाले जो लोग विदेशी हैं उनके पासपोर्ट फिलहाल जब्त कर लिया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि इन लोगों की गलतियों का खामियाजा आम लोगों को न भुगतना पड़े। मानवता के खिलाफ किसी भी तरह की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने मानवता के खिलाफ जाकर कार्य किया है उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर लॉकडाउन के दौरान गठित की गई टीम इलेवन के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में गरीबों को मुफ्त राशन दिए जाने की योजना की समीक्षा की और निर्देश दिया कि जरूरी सामानों की आपूर्ति में जो वाहन लगे हैं उन्हें बिल्कुल भी न परेशान किया जाए लेकिन साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि इन वाहनों से सवारियां न ढोई जाएं। इसके साथ ही हर गरीब, जरूरतमंद और श्रमिक तक सरकार की तरफ से दी जा रही एक हजार रुपय की मदद अवश्य पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से दावा किया गया कि बुधवार को सुबह 10 बजे तक 40 लाख लोगों तक मुफ्त राशन बांटा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जरूरी सामानों की आपूर्ति चेन टूटनी नहीं चाहिए जरूरी सामान पहुंचते ही रहना चाहिए।

'सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राज्यों में लोगों की मदद करने के लिए सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटौती की जा रही है पर उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी कर्मचारी के वेतन आदि से कोई कटौती नहीं की जाएगी उल्टे उनका पूरा वेतन पहले सप्ताह में ही उनके अकाउंट में पहुंचा दिया जाएगा। सरकार अपने संसाधनों से ही लोगों की पूरी मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि आपदा कार्य में लगे पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मियों समेत हर सरकारी कर्मचारी और संविदा कर्मियों की सैलरी हर हाल में पहले सप्ताह में पहुंच जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी के वेतन से जुड़ी समस्या सामने नहीं आनी चाहिए यदि ऐसी समस्या आई तो जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अन्य बिलों का भी अतिशीघ्र भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर कहा कि आपदा कार्य में लगे हर कर्मचारी का 50 लाख का बीमा सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। अनाज के सरकारी गोदाम जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे खुले रहने चाहिए हर जरूरतमंद तक भोजन अवश्य पहुंचे।

जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्काल एक पोर्टल शुरू करें

मुख्यमंत्री ने सीएम पोर्टल के अलावा हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्काल एक टोल फ्री नंबर शुरू करने का आदेश राजस्व विभाग को दिया और कहा कि कंट्रोल रूम शुरू करके पूरे प्रदेश की विधिवत मॉनिटरिंग की जाए। वहीं, जो लोग आश्रय स्थलों में रह रहे हैं उनकी काउंसलिंग के लिए विशेषज्ञ, डॉक्टरों, सोशल स्टडी के विद्वानों की मदद से हर कैंप में काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में विधिवत सफाई और सैनिटाइजेशन के आदेश दिए और कहा कि नियमित तौर पर फॉगिंग कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुओं के चारे को लेकर कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

पर्याप्त चारा मौजूद है और इसका पूरा उपयोग होना चाहिए। फसलों की कटाई के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मंडियों को तैयार रखा जाए और खरीदारी के लिए जल्द से जल्द सारी तैयारियां सुनिश्चित करा ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed