एसजीपीजीआई व केजीएमयू से करें वर्चुअल आईसीयू का संचालन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एल-3 कोविड अस्पतालों में एसजीपीजीआई से तथा एल-2 कोविड अस्पतालों में केजीएमयू से वर्चुअल आईसीयू का संचालन किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर तथा मेरठ की विशेष निगरानी करते हुए इन जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।
कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा कम रिकवरी दर वाले जिलों के डीएम, सीएमओ तथा जिला चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज के प्रमुखों से नियमित संवाद बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में भी वृद्धि की जाए। पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण लगातार जारी रखा जाए।
अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के दिए निर्देश
योगी ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में दवाई व ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त व्यवस्था हो। चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण मानकों के अनुरूप किया जाए।
चिकित्सक कोविड अस्पतालों में थोड़े समय के अंतराल पर राउंड लें। सुनिश्चित किया जाए कि एंबुलेंस सेवा पूरी सक्रियता से संचालित हो। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।