फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath inaugrates samarasta kumbh in ayodhya.

सीएम योगी का राहुल गांधी पर तंज, हिंदू धर्म को बदनाम करने वाले अब जनेऊ दिखाकर गोत्र बता रहे हैं

Sat, 15 Dec 2018 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath inaugrates samarasta kumbh in ayodhya.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में समरता कुंभ के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले हिंदू धर्म को बदनाम करने वाले अब खुद को हिंदू बताकर राजनीति कर रहे हैं। यह सनातन धर्म की विजय है। अब तो लोग जनेऊ दिखाकर अपना गोत्र भी बताने लगे हैं।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि दोगला चरित्र वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता। अगर मैं भी राहुल गांधी की तरह नया गोत्र बनाने लग जाऊं, जनेऊ दिखाने लगूं तो दुर्गति होना तय हैं। योगी अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में दो दिवसीय समरसता कुंभ के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंभ भारतीय संस्कृति में मानवता का सबसे बड़ा मिलन स्थल है। मानवता के इस संगम में किसी से भी भेदभाव नहीं होता है। अयोध्या में आयोजित इस समरता कुंभ से मानव कल्याण का संदेश दुनिया भर में जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज कुछ तथाकथित बुद्घजीवी कुंभ को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। भारत में बैठकर भारत की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। यह सही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि इस समरता कुंभ में अयोध्या की धरती से दुनिया को मानव कल्याण का संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहला वैचारिक कुंभ बाबा विश्वनाथ की धरती पर सम्पन्न हुआ। दूसरा नारी शक्ति से जुड़ा वैचारिक कुम्भ कृष्ण की धरती मथुरा में आयोजित हुआ। तीसरा वैचारिक कुंभ आज राम की नगरी अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है। चौथा वैचारिक कुंभ लखनऊ और पांचवा वैचारिक कुंभ प्रयागराज में होगा।


उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत कुंभ को पर्यावरण व जनविरोधी बताया जा रहा है। जबकि तुलसी जैसे पौधों की पूजा करने वाले हम भारतीयों से बड़ा प्रकृति प्रेमी कौन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed