{"_id":"5d074dd08ebc3e2bdb03f9b4","slug":"yogi-adityanath-directed-immediate-inquiry-in-youth-escaped-from-a-juvenile-home-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय संप्रेक्षण गृह से चार बच्चों के फरार होने पर सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, दो पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय संप्रेक्षण गृह से चार बच्चों के फरार होने पर सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, दो पर गिरी गाज
Mon, 17 Jun 2019 03:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह से चार बच्चों के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, केयरटेकर सहित दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, मेरठ में सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से रोशनदान तोड़कर तीन बालक फरार हो गए। जिस पर हड़कंप मच गया। इनमें एक बालक स्थानीय तो दो बरेली और सोनभद्र जिले के हैं।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे तीन बालकों ने बाथरूम के रोशनदान को उखाड़ दिया और फिर रेनवाटर पाइप के जरिेए उतरकर फरार हो गए। शनिवार सुबह छह बजे इसका पता चलने पर कर्मचारी तीनों बालकों को आसपास के इलाके में गुपचुप तरीके से ढूंढते रहे। नहीं मिले तो प्रभारी को सूचना दी। तब जाकर पुलिस को इसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath has directed for an immediate inquiry in the incident where 4 youth escaped from a juvenile home in Meerut yesterday. The caretaker and another employee of the juvenile home have been suspended. pic.twitter.com/CYI86fma8V
— ANI UP (@ANINewsUP) June 17, 2019