फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath congratulates governor ram naik for completing four years.

सीएम ने राज्यपाल को दी चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई, भेंट के तौर पर दिये ये उपहार

Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath congratulates governor ram naik for completing four years.
राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक से भेंट की और चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल को शंकर अय्यर द्वारा लिखित पुस्तक ‘उन्नत भारत’ की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश के नवाब ब्रांड आम भी भेंट किए। नाईक ने सीएम योगी को अपने चौथे कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक 2017-18’ की पहली प्रति भेंट की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश के विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर किए गए मार्गदर्शन एवं सुझाव के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी राज्यपाल से प्रदेश हित में मार्गदर्शन मिलता रहेगा। कहा कि उनका वार्षिक कार्यवृत्त सभी के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समिति की 31 जुलाई को और कुम्भ-2019 की आयोजन समिति की 5 अगस्त को प्रस्तावित बैठक के एजेंडे पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को प्रधानमंत्री मोदी के 28-29 जुलाई तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 10 अगस्त को प्रस्तावित लखनऊ के कार्यक्रमों की तैयारियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, राज्यपाल महात्मा गांधी जयंती समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कार्याध्यक्ष हैं। राज्यपाल के प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के स्थान महाराष्ट्र के आटपाड़ी एवं मुंबई से बधाई देने आए अतिथियों और राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष उत्तम पाचारणे की राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से भेंट कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed