{"_id":"5cc43c58bdec22070a1a7e67","slug":"yogi-adityanath-congratulated-students-of-up-board-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सफल होने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सफल होने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Sat, 27 Apr 2019 04:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा के वाबजूद बेहतर परिणाम मिला इसके लिए मैं सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराने व सबसे कम समय में परिणाम जारी करने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 58 लाख 06 हजार 922 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कहीं से भी नकल की खबरें नहीं मिलीं और परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आपमें वह सभी गुण हैं, जो आपको बेहतर से बेहतर बना सकते हैं। आपको सिर्फ सकारात्मक दिशा में सोचना है, यही सकारात्मक दिशा आपको अनंत ऊर्जा प्रदान करेगी। जिससे आपका भविष्य बेहतर बनेगा, कामयाबी आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन