मुख्यमंत्री योगी की महाराष्ट्र, उत्तराखंड व हरियाणा के सीएम से अपील, हमारे लोगों का ख्याल रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन के चलते यूपी के जो लोग बाहरी राज्यों में हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी मदद के लिए 12 राज्यों में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। इसमें शामिल आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की टीम 24 घंटे उनकी हर सुविधा के लिए कार्य करेंगी।
सीएम ने महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। उनसे स्पष्ट कहा कि यूपी के नागरिकों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। पूरा खर्चा यूपी सरकार उठाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार हर प्रकार की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। सभी राज्य सरकारें भी पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही हैं।
इन राज्यों में नोडल अफसर
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली।
जो जहां हैं, वहीं रुके, हर सुविधा देंगे
पैदल चलकर अपने गंतव्य तक जा रहे लोगों से सीएम ने अपील की है कि वे ऐसा न करें। वे जहां हैं, वहीं रहें। इसी में उनके व उनके परिवार के साथ सभी की भलाई है। केंद्र सरकार के साथ हमारी सरकार सभी की सुविधा के लिए वचनबद्ध है।
I've urged CMs of Maharashtra, Uttarakhand&Haryana to arrange food&lodging for citizens of UP living in their states. We will bear the cost of the arrangements. We've appointed nodal officers to coordinate with govts of 12 states whose people are living in UP: CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/1c1xXSLJ1m
— ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2020
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनके राज्य में यूपी के रहने वाले लोगों को वहीं पर ठहरने तथा भोजन आदि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में लोगों के आवागमन से केंद्र सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन होगा तथा कोविड-19 के संक्रमण फैलने की संभावना और अधिक हो जाएगी।
उन्होंने मुख्य सचिवों से उनके राज्य में यूपी के निवासियों के ठहरने तथा भोजन आदि की व्यवस्था की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। दूसरे राज्यों में विभिन्न फैक्टरी, मिल व प्रतिष्ठानों में कार्यरत यूपी के लोगों से उनके घर न खाली करवाने का भी अनुरोध किया है।
बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने प्रदेशों को लौट रहे हैं। उन्हें कोई असुविधा न हो इसे लेकर सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
ये बनाए नोडल अफसर
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के लिए प्रमुख सिंचाई टी. वेंकटेश।
कर्नाटक के लिए डीजी बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद।
पंजाब के लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार।
पश्चिम बंगाल के लिए अपर मुख्य सचिव नियोजन कुमार कमलेश
राजस्थान के लिए प्रमुख सचिव उद्यान बाबूलाल मीणा।
हरियाणा के लिए प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार।
बिहार के लिए प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार।
गुजरात के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास एवं आवास दीपक कुमार।
उत्तराखंड के लिए प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार।
मध्य प्रदेश के लिए पीडब्ल्यूडी के सचिव समीर वर्मा।
दिल्ली के लिए रेजीडेंट कमिश्नर पीके सारंगी।