फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogesh won bkt seat

रिकॉर्ड मतों से फिर लहराया भगवा, योगेश शुक्ला विजयी

Fri, 11 Mar 2022 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:55 AM IST
विज्ञापन
yogesh won bkt seat
बख्शी का तालाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने रिकॉर्ड मत हासिल कर विधानसभा क्षेत्र में भगवा लहरा दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक गोमती यादव से कड़ी टक्कर के बावजूद योगेश शुक्ला ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

सुबह काउंटिंग शुरू होते ही पहले राउंड से योगेश शुक्ला ने बढ़त बनाई। पहले चक्र की गणना में जहां गोमती यादव को 3176 वोट मिले, वहीं योगेश शुक्ला को 3885 मत हासिल हुए। पांचवें राउंड की गणना तक भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला व गोमती यादव के बीच चार हजार से अधिक वोटों का अंतर हो गया। सातवें राउंड तक आते आते योगेश शुक्ला ने आठ हजार मतों की बढ़त बना ली। 19वें राउंड की गणना तक योगेश शुक्ला ने गोमती यादव पर 16000 वोटों से बढ़त बना ली। धीरे-धीरे यह जीत का अंतर बड़ा होता गया। उन्हें डेढ़ लाख से अधिक मत हासिल हुए। वहीं, अन्य प्रत्याशियों में बसपा के सलाउद्दीन सिद्दीकी व कांग्रेस के ललन कुमार के बीच पहले राउंड से ही तीसरे स्थान के लिए टक्कर होने लगी। पहले राउंड में सलाउद्दीन सिद्दीकी को 1318 मत मिले, वहीं ललन कुमार को महज 321 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

दूर होगी बेरोजगारी, बनेंगे फ्लाईओवर
जनता ने भारी मतों से जनादेश दिया है, उसका ऋण बड़े पैमाने पर विकास कार्य करके चुकाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी दूर होगी, 100 शैय्या अस्पताल का उच्चीकरण करेंगे। इसके साथ क्षेत्र की जनता के लिए ट्रॉमा सेंटर व फ्लाईओवरों का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश शुक्ला, बीकेटी भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed