फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yellow and orange alert issued for many district in Uttar Pradesh.

Weather in UP: यूपी के कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी, अगले दो दिनों के लिए यलो व आरेंज अलर्ट जारी

Thu, 25 May 2023 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 May 2023 09:54 AM IST
सार

यूपी के कई जिलों के लिए यलो व आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज हवाएं चलने, बादलों के छाए रहने के कारण बुधवार को दिन के अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Yellow and orange alert issued for many district in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंधी और बारिश को लेकर यलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


आगरा, अलीगढ़, औरैया, बिजनौर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोरखपुर, कौशांबी, मऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज व संत कबीरनगर, सिद्दार्थनगर, श्रावस्ती व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के मंत्री भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कट सकता है वरुण गांधी का टिकट, भाजपा ने दिए संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्तार के बाद विधायक बेटे अब्बास अंसारी की बढ़ेंगी और मुश्किलें!, इस मामले में STF ने दाखिल की चार्जशीट


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में तेज हवाएं-आंधी चल सकती हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 40-50 तो पश्चिम में इसकी रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। तापमान में भी 4 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बारिश-बदली से गिरा पारा
इन सबके बीच प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज हवाएं चलने, बादलों के छाए रहने के कारण बुधवार को दिन के अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में बुधवार को गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश ने भिगोया तो लोगों को तपन से मामूली राहत भी मिली। इन स्थानों पर एक मिमी से भी कम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed