फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yadav singh wife surrenders in high court

यादव सिंह की पत्नी ने हाईकोर्ट में किया सरेंडर, अभिरक्षा में लेने के बाद मिली अंतरिम जमानत

Sun, 04 Nov 2018 02:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sun, 04 Nov 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
Yadav singh wife surrenders in high court
इलाबाद हाई कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले के आरोपी नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी की अंतरिम जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता ने सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में लेने के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई की। याची के अधिवक्ता द्वारा दिए गए स्वास्थ्य

विज्ञापन

कारणों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कुसुम लता की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है, मगर उनको 19 नवंबर को नियमित जमानत पर सुनवाई के दौरान पुन: उपस्थित होने का निर्देश
विज्ञापन

दिया है।

जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने सीएमओ गाजियाबाद को निर्देश दिया है कि तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम जिसमें दो महिला डॉक्टर हों, बनाकर कुसुम लता के स्वास्थ्य की जांच कराएं। सीएमओ से अगली सुनवाई पर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

जमानत अर्जी पर कुसुम लता के वकील ओपी त्रिपाठी का कहना था कि याची की आयु काफी अधिक है। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। इससे पूर्व हाईकोर्ट ने याची की जमानत
यह कहते हुए नामंजूर कर दी कि वह न्यायिक अभिरक्षा में नहीं हैं, इसलिए जमानत पर सुनवाई नहीं की जा सकती है। इसके बाद कुसुम लता ने सुप्रीमकोर्ट की शरण ली। 

सुप्रीमकोर्ट ने संदीप कुमार बाफना केस का हवाला देकर कहा कि याची यदि कोर्ट में सरेंडर करती है तो उसे तत्काल न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जमानत पर सुनवाई की जा सकती

है। कोर्ट ने अंतरिम जमानत मंजूर करते हुए सीबीआई कोर्ट के समक्ष जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया है। सीबीआई कोर्ट से कहा है कि यदि याची के पास पासपोर्ट है तो
उसे जमा करा लिया जाए। अदालत की अनुमति के बिना वह देश छोड़कर नहीं जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed