{"_id":"65621df58120173fc60798a5","slug":"xen-of-balrampur-suspended-for-carelessness-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खराब मीटर बदलने में लापरवाही पर बलरामपुर के एक्सईएन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खराब मीटर बदलने में लापरवाही पर बलरामपुर के एक्सईएन निलंबित
Sat, 25 Nov 2023 09:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:46 PM IST
सार
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने उपभोक्ता हितों की अनदेखी पर अफसरों को चेताया। देवीपाटन के मुख्य अभियंता को लापरवाही बरतने के मामले में चेतावनी दी गई है। वहीं, बाराबंकी के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मीटर बदलने में लापरवाही बरतने के आरोप में बलरामपुर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को निलंबित कर दिया गया है। ओटीएस योजना व अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बाराबंकी के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तीन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शनिवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उपभोक्ता हितों की अनदेखी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने खराब मीटर बदलने के लिए बार-बार सूचना देने के बाद भी न बदलने के आरोप में परीक्षण खंड बलरामपुर के अधिशासी अभियंता प्रेमचंद्र को निलंबित कर दिया। ऐसे ही परीक्षण खंड बाराबंकी के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। देवीपाटन के मुख्य अभियंता को चेतावनी दी कि कार्यप्रणाली में सुधार करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने मध्यांचल के निदेशक को अयोध्या, सीतापुर तथा बरेली की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए। कहा, जो अधिकारी मातहतों से काम नहीं ले पा रहे हैं, उनके स्थान पर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। ओटीएस की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर करनैलगंज गोंडा और तुलसीपुर खंड के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। गोयल ने निर्देश दिए कि खराब मीटर तत्काल बदलें।
विज्ञापन