फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wrong question in sixth semester exam

लविवि : लॉ छठे सेमेस्टर में पूछा पांचवें का सवाल, छात्रों ने की शिकायत, विवि प्रशासन ने नकारा

Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
wrong question in sixth semester exam
लखनऊ विश्वविद्यालय की 16 जुलाई से शुरू हुई परीक्षाओं के क्रम में सोमवार को सुबह की पाली में एलएलबी तीसरे वर्ष छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा में पांचवें सेमेस्टर के कोर्स से संबंधित सवाल पूछे गए। हालांकि विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे नकारा है।
विज्ञापन

विवि के न्यू कैंपस व अन्य केंद्रों पर इन दिनों लॉ की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा में विद्यार्थियों को 50 सवाल करने थे। सोमवार सुबह हुए पेपर में छात्रों ने शिकायत की कि पांचवें सेमेस्टर से कैविएट, इनहेरेंट पॉवर ऑफ कोट आदि से जुड़े सवाल पूछे गए थे। किंतु जब उन्होंने इसकी शिकायत विवि के जिम्मेदार अधिकारियों से की तो उन्होंने इसे नकारा। इस मामले में लॉ विभाग के सतीश चंद्र ने कहा कि विद्यार्थी शिकायत लेकर आए थे। लेकिन पेपर में कोर्स के ही सवाल पूछे गए थे। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

वीसी ने किया औचक निरीक्षण
सोमवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। कुलपति दोपहर 02 से 03 बजे के बीच पुराने कैंपस में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनका फीडबैक भी जाना। निरीक्षण में प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed