{"_id":"679fcf2e1a3bbcb03e02ad97","slug":"writers-honored-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1061195-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साहित्यकारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साहित्यकारों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में रविवार को शारदेय प्रकाशन के स्थापना दिवस पर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। डॉ. मिथिलेश दीक्षित को कृष्णा श्री सम्मान, रजनी गुप्ता को श्रेष्ठ टिप्पणीकार सम्मान, सीमा गुप्ता को शारदेय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, रश्मि सिंह को शारदेय श्रेष्ठ छात्र सम्मान से नवाजा गया।
कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। इनमें डॉ. स्मिता मिश्र की फिर मिलूँगी, डॉ. निर्मला सिंह ‘निर्मल’ की इहौ कवित्त आय, निवेदिता श्री की काव्य प्रसून और यह देह पुरानी है, वीणा पाणि की भाव मंजूषा और शिवालय, निर्मला सिंह ‘चंद’ की गांधारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर धनंजय सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश दीक्षित, विशिष्ट अतिथि शिव मंगल सिंह ‘मंगल’, डॉ. मीनू खरे, दीपक शर्मा, सुषमा प्रकाश, प्रगति शंकर, रोली शंकर, विनीता मिश्रा, मुकेश मिश्रा, विजयराज, प्रकाशन की अध्यक्ष निवेदिता श्री, अलका प्रमोद उपस्थित रहीं।
विज्ञापन