{"_id":"6a612550f24db88a20091796","slug":"wrestlers-from-the-state-will-test-their-mettle-in-gorakhpur-starting-august-16-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1841426-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोरखपुर में 16 अगस्त से दम आजमाएंगे प्रदेश के पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोरखपुर में 16 अगस्त से दम आजमाएंगे प्रदेश के पहलवान
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में 16 और 17 अगस्त को राज्य स्तरीय सीनियर प्राइज मनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के पहलवान विभिन्न भार वर्गों में दांव आजमाएंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार, गदा और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उत्तर प्रदेश केसरी खिताब दांव पर होगा। विजेता को एक लाख एक हजार रुपये और गदा मिलेगी। उपविजेता को 51 हजार रुपये मिलेंगे। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले पहलवानों को 21-21 हजार रुपये मिलेंगे।
66 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश कुमार और 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश अभिमन्यु प्रतियोगिता होगी। अभिमन्यु वर्ग के विजेता को 51 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपये जबकि तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।