{"_id":"5d3dfa8b8ebc3e6cb5684a5b","slug":"worst-work-in-sewer-connection-lucknow-news-lko4733701153","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड पार्टी जांच पर लुट रहा बजट, चल रहा घटिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्ड पार्टी जांच पर लुट रहा बजट, चल रहा घटिया निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों लेकर भी कहीं नहीं दिख रही थर्ड पार्टी जांच एजेंसी, मुफ्त सीवर कनेक्शन में हो रहा घटिया काम
अमृत योजना में लोग सीवर का कनेक्शन लें, सीवर क नेक्शन और कनेक्टिंग चैम्बर बनाने का काम ठीक से हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए केंद्र सरकार ने एक थर्ड पार्टी एजेंसी नियुक्त की है।
उसे प्रति हाउस कनेक्शन 200 रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन शहर की जनता ही नहीं पार्षदों तक को यह जानकारी नहीं है कि आखिर थर्ड पार्टी जांच हो कहा हो रही है।
उधर, आए दिन घटिया निर्माण व ठेकेदारों द्वारा लोगों से पैसा वसूलने की शिकायतें आ रही हैं। जेएनएनयूआरएम में शहर में 1100 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन उस समय कनेक्टिंग चैंबर नहीं बनाए गए।
विज्ञापन
इससे करीब छह साल से लाइन चालू नहीं हो पा रही थी। इसके लिए अमृत मिशन योजना में कनेक्टिंग चैंबर बनाने व हाउस कनेक्शन देेने का काम किया जा रहा है।
काम सही व गुणवत्तापूर्ण हो और लोग सीवर कनेक्शन लेने के लिए जागरूक हों, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक थर्ड पाटी जांच एजेंसी नामित की है।
अमृत योजना में सीवर हाउस कनेक्शन का काम मुफ्त है। यह जानकारी भी शहरवासियों को दी जाए, लेकिन जांच एजेंसी की सक्रियता नहीं दिख रही है।
जांच तो दूर, कभी कोई आया ही नहीं
इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के भाजपा पार्षद रामकुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें तक यह नहीं पता है कि थर्ड पार्टी जांच एजेंसी भी नामित की गई है। जल निगम के ठेकेदारों ने कनेक्टिंग चैंबर और हाउस कनेक्शन का काम बेहद घटिया कराया है। मैनहोल के ढक्क न टूट जा रहे हैं। वहीं कनेक्शन के लिए जो सड़क काटी जा रही उसे ऐसे ही छोड़ दे रहे हैं। सीवर अभी से उफना रहे हैं। कोई एजेंसी आए तो उसे बताएं। त्रिवेणी नगर वार्ड के भाजपा पार्षद मुन्ना मिश्रा ने बताया कि खराब काम की लगातार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड में कभी कोई जांच एजेंसी वाला नहीं आया।
साल भर पहले फॉर्म भरवाने आया था एक लड़का
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पार्षद समीर पाल सोनू ने बताया कि एक साल पहले एक लड़का आया था। उस समय कोई काम नहीं हुआ था। वह आया और वार्ड के लोगों के फॉर्म भरवाकर और आधार कार्ड की कॉपी लेकर चला गया। कभी सीवर कनेक्शन का काम होने के बाद देखने नहीं आया। काम इतना घटिया हुआ है कि अभी से सीवर उफना रहे हैं। सड़कें खुदी पड़ी हैं। मैनहोल के ढक्कन टूट रहे हैं। शिकायत भी नहीं सुनी जा रही है।
जागरूकता छोड़िए, वसूल लिए 10 हजार
इस्माइलंज प्रथम वार्ड की पार्षद अमिता सिंह कहती हैं कि कोई एजेंसी जागरूक करने नहीं आई। मुफ्त कनेक्शन की योजना होेने के बाद भी पटेल नगर में जल निगम के ठेकेदार ने 10 हजार रुपये एक व्यक्ति से ऐंठ लिए थे। शिकायत पर पांच हजार वापस किए।
अफसरों ने साधी चुप्पी
जल निगम में अमृत मिशन में कनेक्टिंग चैंबर व हाउस कनेक्शन का काम देख रहे महाप्रबंधक एसके गुप्ता का कहना है थर्ड पार्टी जांच एजेंसी के बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। एजेंसी सीधे शासन से जुड़ी है। वहीं इस बारे में जब निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. काजल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अमृत योजना का काम ही नहीं देखती हैं। जबकि अमृत योजना में निदेशालय की ओर से रिपोर्ट तैयार की जाती है।
मुफ्त में मिलेगा कनेक्शन, पैसा न दें
जल निगम के प्रबंध निदेशक विकास गोठलवाल ने कहा कि अमृत योजना में सीवर का कनेक्शन घर तक दिए जाने का काम मुफ्त है। सरकार ने इसके लिए पैसा दिया है। यदि कोई पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत जल निगम के संबंधित इंजीनियर से करें।